बीकानेर

एक माह बाद भी नहीं मिली ट्रेनें चलाने की स्वीकृति

bikaner news - Approval not given to run trains even after one month
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2020, 9:02 AM IST
एक माह बाद भी नहीं मिली ट्रेनें चलाने की स्वीकृति
एक माह बाद भी नहीं मिली ट्रेनें चलाने की स्वीकृति

उत्तर पश्चिम रेलवे ने तीन मार्गों के भेजे थे प्रस्ताव
बीकानेर.
12 अगस्त से पहले नए मार्गों पर ट्रेन चलने के आसार कम ही दिखाई दे रहे हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेलवे बोर्ड को तीन मार्गों पर ट्रेन संचालित करने के प्रस्ताव बनाकर भेजे थे, लेकिन उनकी स्वीकृति अभी तक नहीं मिली है। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्यिक प्रबंधक जितेन्द्र मीणा ने बताया कि फिलहाल दिल्ली और कोलकत्ता के लिए ट्रेन संचालित हो रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए मुम्बई के साथ ही कोटा हनुमानगढ़ और दिल्ली के लिए एक-एक ट्रेन संचालन की स्वीकृति मांगी थी, लेकिन रेलवे बोर्ड की ओर से अभी तक मंजूूरी नहीं मिली है।


नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण
देश में कोरोना संक्रमण की दस्तक के साथ ही रेलवे ने अपनी गाडिय़ों के संचालन पर रोक लगा दी थी। आजादी के बाद पहली बार रेलवे ने गाडिय़ों के बंद करने का निर्णय लिया। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्यिक प्रबंधक जितेन्द्र मीणा ने बताया कि आमजन को संचार सुविधा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की रक्षा के लिए भी रेलवे कटिबद्ध है। यही कारण है कि रेलवे इस संबंध में कोई जल्दबाजी नहीं कर रहा है। बीकानेर में कोरोना संक्र मण की बात करें तो यहां रोजाना करीब एक सौ नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है।

Published on: