बीकानेर

तकनीकी विश्वविद्यालय में डॉक्टोरल फैलोशिप की शुरुआत

bikaner news: शोध छात्रों को फैलोशिप के अलावा एचआरए एवं कन्टीजेन्सी भी प्रदान की जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2020, 12:23 AM IST
तकनीकी विश्वविद्यालय में डॉक्टोरल फैलोशिप की शुरुआत
तकनीकी विश्वविद्यालय में डॉक्टोरल फैलोशिप की शुरुआत

बीकानेर. बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में डॉक्टोरल फैलोशिप की शुरुआत की जा रही है। कुलपति प्रो. एचडी चारण ने बताया कि वश्वविद्यालय इसी सत्र से 05 ब्रांचों में कुल 08 सीटों पर पात्र शोधार्थियों को एआइ सीटी अनुमोदित डॉक्टोरल फैलोशिप एडीएफ प्रदान करेगा।

प्रभारी अधिकारी कपिल पाण्डे ने बताया कि यह फेलोशिप योजना तीन वर्ष की अवधि के लिए लागू होगी एवं जिसे शोधार्थी के प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय की सिफारिश पर एआईसीटीई की ओर से कुल एक वर्ष प्रत्येक छ: माह के दो स्लॉट के लिए विस्तारित भी किया जा सकता है। शोध छात्रों को फैलोशिप के अलावा एचआरए एवं कन्टीजेन्सी भी प्रदान की जाएगी।

उक्त फैलोशिप के लिए वे ही शोध छात्र पात्र होंगे। जिन्होंने पिछले पांच वर्षों में जीईटी व नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो एवं जिनके द्वारा क्रमश: बैचलर एवं मास्टर्स में न्यूनतम 7.5 या 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। वहीं एससी एसटी पीएच उम्मीदवारों के लिए सीजीपीए 7 या 70 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता होगी। उक्त फैलोशिप में उम्मीदवार की आयु प्रवेश की तारीख को 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग उम्मीदवारों के लिये 05 वर्ष की आयु छूट भी लागू होगी।

Published on: