बीकानेर

कृषि कुएं पर बने कमरे में IPL क्रिकेट मैच पर लगा रहे थे सट्टा,पुलिस ने किया चार जनों को गिरफ्तार, देखिये वीडियो

क्रिकेट सट्टा करते चार गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 May 2018, 1:08 PM IST
betting on ipl cricket match
कृषि कुएं पर बने कमरे में IPL क्रिकेट मैच पर लगा रहे थे सट्टा,पुलिस ने किया चार जनों को गिरफ्तार...

श्रीडूंगरगढ़.सातलेरा गांव की रोही में स्थित एक कृषि कुएं पर बने कमरे में आइपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा करते हुए चार जनों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब २० लाख रुपए का हिसाब, 13 हजार 8 सौ दस रुपए नगद, तेरह मोबाइल, लेपटॉप एवं एलइडी बरामद किए है।

थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई ने बताया कि इस सट्टे की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक से सर्च वारंट हासिल कर कृषि कुएं पर रविवार शाम को दबिश दी गई। वहां बुकी चला रहे कस्बे के ही शंकर पेड़ीवाल, कैलाश पेड़ीवाल, मनोज लखोटिया एवं आनन्द डागा दिल्ली-मुम्बई आइपीएल मैच का क्रिकेट सट्टा कर रहे थे। पुलिस दल ने मौके पर ही चारों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है।

Published on: