बीकानेर

’जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक रहे सिटी राउंड पर’

’विवाह स्थल पर देखी प्रोटोकॉल की अनुपालना, होम आइसोलेट मरीज से लिया दवा वितरण व्यवस्था का फीडबैक’  
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2021, 10:24 AM IST
’जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक रहे सिटी राउंड पर’
’जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक रहे सिटी राउंड पर’

बीकानेर. जिला कलक्टर नमित मेहता ने पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ रविवार देर शाम एक बार फिर शहरी क्षेत्र का सघन दौरा किया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ वीकेंड कर्फ्यू की स्थिति का जायजा लिया और सरकार की नई गाइडलाइन की अनुपालना में अनुमत दुकानों को प्रातः 11 बजे अनिवार्य रूप से बंद करवाने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी स्तर पर अवहेलना की स्थिति में सख्ती बरतने की हिदायत दी। सार्दुल सिंह सर्किल पर तैनात पुलिस कर्मिकों को बेवजह घूमने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। महात्मा गांधी रोड और नत्थूसर गेट पर कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना के लिए समझाइश कर रहे स्काउट गाइड के विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की तथा कहा कि इससे आमजन को अनुशासन और नियम पालन की सीख मिलेगी। सोनगिरि कुआं क्षेत्र में खुली दूध की एक दुकान को बंद करवाया।

’विवाह समारोह में परखी अनुपालना’
जिला कलक्टर अचानक सोनगिरि कुआं स्थित कृष्णा सदन पहुंचे और विवाह समारोह के दौरान प्रोटोकॉल अनुपालना का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी एरिया मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि प्रत्येक विवाह समारोह का निरीक्षण हो। गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित करवाई जाए।


’नत्थूसर गेट के आसपास घूमे पैदल’
मेहता ने नत्थूसर गेट के अंदर के क्षेत्र में पैदल घूमकर शहर की तंग गलियों पैदल घूमकर कर्फ्यू की अनुपालना का जायजा लिया। यहां बेवजह घूम रहे लोगों को ऐसा नहीं करने की हिदायत दी और कहा को शहरी क्षेत्र के लोग आवश्यक चीजें खरीदने के लिए पैदल बाहर निकले, इसकी मुनादी करवाई जाए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी गश्त के निर्देश दिए।


’पॉजिटिव मरीज से होम आइसोलेशन की जानी स्थिति’
सिटी राउंड के दौरान गंगाशहर क्षेत्र में होम आइसोलेट कोरोना पोजिटिव मरीजों की रियलिटी चेक की और जाना कि उन्हें समय पर दवाई मिल रही है या नहीं। होम आइसोलेट मरीजों से पूछा कि डॉक्टरों की टीम संभालती है या नहीं। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि होम आइसोलेशन नियमों की अवहेलना किसी स्तर पर सहन नहीं की जाएगी।


’इन क्षेत्रों का किया दौरा’
जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सादुल सिंह सर्किल, एमजी रोड, कोटगेट, सोनगिरी कुआ, जस्सूसर गेट, नत्थुसर गेट, मोहता सराय, गंगाशहर, गोगागेट, रानी बाजार, रानी बाजार पुलिया, सादुलगंज, पवनपुरी, जेएनवी, पटेल नगर, जयपुर रोड, म्यूजियम सर्किल, गांधी कॉलोनी, गंगानगर रोड आदि क्षेत्रों का सघन दौरा किया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा सहित पुलिस और प्रशासन के विभिन्न अधिकारी साथ रहे।

Updated on:
26 Apr 2021, 10:24 AM IST
Published on: