बीकानेर

कार और टैक्सी की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में चार की मौत

बीकानेर के नोरंगदेसर के पास कार और टैक्सी की जबरदस्त भिड़ंत हो गयी।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2018, 1:59 PM IST
Car and taxi Collision
कार और टैक्सी की जबरदस्त भिड़ंत

बीकानेर . बीकानेर के नोरंगदेसर के पास कार और टैक्सी की जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। जानकारी के अनुसार भिंड़त इतनी जबरदस्त थी की हादसे में चार की मौत हो गयी वही आठ घायल हो गये।

सभी घायलो को बीकानेर के ट्रोमा सेंटर लाया गया है। जहां सभी घायलो का इलाज चल रहा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीण इकठ्ठा हो गया। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से बीकानेर रैफर किया गया।

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक
बज्जू. कस्बे की कृषि उपज मंडी में बिजली के तारों से हादसे रुकने का नाम नही ले रहे है। शुक्रवार को एक युवक बिजली के तारों की चपेट में आ गया था । उसे बज्जू के सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया। कृषि मंडी में शुक्रवार सुबह दुलचासर निवासी बाबूसिंह ट्रैक्टर से जिंस की बोरियां उतार रहा था। इस दौरान हवाई करंट ने बाबूसिंह को चपेट में ले लिया और झुलस गया। करंट लगने के बाद झुलसे युवक को तुरंत बज्जू के सामुदायिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां गंभीर स्थिति होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर रैफर कर दिया गया। मंडी में आए दिन हो रहे हादसे को लेकर जहां विद्युत निगम व प्रशासन लापरवाह बना है। वहीं व्यापारी वर्ग भी आए दिन प्रदर्शन व धरने की चेतावनी देकर चुप्पी साध लेते हैं।
हादसे को लेकर एक बार फिर से मंडी के व्यापारियों ने अनिश्ििचतकालिन धरना लगाने की चेतावनी दी है। कृषि मंडी चेयरमेन खींवसिंह भाटी, कच्ची आढत व्यापार संघ अध्यक्ष भागीरथ ज्याणी, मंडी डायरेक्टर मदनसिंह भाटी, भागीरथ गोदारा, सुरजाराम, गोपीराम जाट ने विरोध प्रकट करते हुए बताया कि फरवरी में धरने के दौरान प्रशासन व विद्युत निगम ने एक माह में लाइन को हटाने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई है।

Published on: