बीकानेर

अब नहीं सीधी नजर : आगे नहीं बढ़ पाई योजना

बीकानेर आगार की 35 बसों में लगाए गए थे
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Aug 2019, 6:00 AM IST
Bikaner- Cameras removed from roadways buses
अब नहीं सीधी नजर : आगे नहीं बढ़ पाई योजना

बीकानेर. रोडवेज की बसों में सीसीटीवी कैमरों की योजना तो आगे नहीं बढ़ी, बल्कि बसों में लगाए कैमरे ही हटा दिए गए। वर्तमान में बीकानेर आगार से चलने वाली किसी भी बस में कैमरे नहीं हैं। पहले यहां से चलने वाली 35 बसों में कैमरे लगाए गए थे, जिनको हटा लिया गया है।

कैमरों से बस के अंदर की फोटो ही आती थी, रिकॉर्डिंग नहीं होने से रोडवेज प्रबंधन को इनका खास फायदा नहीं मिला। बताया जा रहा है कि इसी के चलते रोडवेज मुख्यालय ने बसों से कैमरे हटा दिए हैं। बस में सभी यात्रियों को परिचालक ने टिकट दिया या नहीं, कोई बेटिकट यात्री तो नहीं, यात्रियों की सुरक्षा आदि उद्देश्यों को लेकर बसों में कैमरे लगाने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए कुछ बसों में कैमरे लगाए गए थे।

मुख्यालय का निर्णय
जिन बसों में कैमरे थे, उन्हें हटा दिया गया है। इसका निर्णय मुख्यालय से हुआ है। आगे की योजना को लेकर फिलहाल कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। बस स्टैण्ड परिसर में लगे कैमरे सक्रिय हैं।
-इंद्रा गोदारा, आगार प्रबंधक, बीकानेर

Published on: