बीकानेर

Bikaner Crime : होटल से खाना ले गए युवकों ने वापस आकर की फायरिंग

बीकानेर. होटल से खाना लेकर गए बदमाशों ने देर रात वापस आकर होटल में फायरिंग की। वारदात जयपुर-जोधपुर बाइपास िस्थित एक होटल में हुई। बीछवाल पुलिस के अनुसार, इस संबंध में गुढ़ा गोड़जी थाना क्षेत्र के सींथल निवासी कुलदीप ने रिपोर्ट लिखाई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Sep 2023, 12:54 AM IST
Feature image

बीकानेर. होटल से खाना लेकर गए बदमाशों ने देर रात वापस आकर होटल में फायरिंग की। वारदात जयपुर-जोधपुर बाइपास िस्थित एक होटल में हुई। बीछवाल पुलिस के अनुसार, इस संबंध में गुढ़ा गोड़जी थाना क्षेत्र के सींथल निवासी कुलदीप ने रिपोर्ट लिखाई है।

बीछवाल पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसने होटल अमृत किराए पर ले रखा है। शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे खाने का आर्डर देने के बाद दो आदमी आए और खाना ले गए। देर रात करीब 12.30 बजे वापस आए और धमकी भरे लहजे में कहा कि होटल की रोटियां सही नहीं हैं। इस बात को लेकर वह झगड़ा करने लगे। दोनों ने पहले लोहे की रॉड से हमला किया।

फिर उनमें से एक जने ने पिस्तौल निकाल कर फायर करना शुरू कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से होटल में मौजूद संजीव जाट, बाबूलाल, कुलदीप, सुमनाथ, गजानन्द शर्मा ने छिप कर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने होटल में कारतूस के दो खोल बरामद किए। आरोपी बिना नंबरी गाड़ी में आए थे।

गुमशुदा वृृृृृद्धा मृत मिली

बीकानेर. सदर थाना क्षेत्र से तीन दिन पहले भागवत कथा सुनने गई वृद्ध महिला का बीछवाल थाना इलाके में शव मिला। चौखूंटी स्वामी मोहल्ला निवासी चुन्नी देवी (70) पत्नी तुलसीदास स्वामी 20 सितंबर को घर से भागवत कथा सुनने का कहकर गई थींं, जो वापस नहीं आईं। परेशान होकर परिजनों ने सदर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई। शनिवार शाम को गंगानगर रोड पर िस्थत लालगढ़ पैलेस के पास सुनसान जगह में वृद्ध महिला का शव मिला। एसएचओ ने बताया कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, जो भूलने की बीमारी से पीडि़त थी। आशंका है कि वह भटक गई, जिसके चलते वह लालगढ़ पैलेस के पास आ गई, जहां उसकी मौत हो गई।

Updated on:
24 Sep 2023, 12:54 AM IST
Published on: