बीकानेर

Bikaner crime : 50 रुपए के लिए चाकू घोंप कर बुजुर्ग की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास

बीकानेर. केवल 50 रुपए के लिए एक बुजुर्ग की हत्या करने वाले अभियुक्त को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है। सजा न्यायालय अपर सेशन न्यायाधीश संख्या पांच के पीठासीन अधिकारी अनुभव सिडाना ने बुधवार को सुनाई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2023, 12:50 AM IST
Bikaner crime : 50 रुपए के लिए चाकू घोंप कर बुजुर्ग की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास
Bikaner crime : 50 रुपए के लिए चाकू घोंप कर बुजुर्ग की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास

बीकानेर. केवल 50 रुपए के लिए एक बुजुर्ग की हत्या करने वाले अभियुक्त को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है। सजा न्यायालय अपर सेशन न्यायाधीश संख्या पांच के पीठासीन अधिकारी अनुभव सिडाना ने बुधवार को सुनाई।

उन्होंने अभियुक्त जीतू उर्फ कालू जीनगर को हत्या का दोषी करार दिया।प्रकरण के अनुसार दो अगस्त, 2020 को कमला कॉललोनी निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू उर्फ कालू जीनगर पुत्र धन्नाराम ने 50 रुपए नहीं देने पर बुजुर्ग प्रेम कुमार सरदाना की चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। अपर लोक अभियोजक धर्मेंद्र कुमार रंगा ने इस मामले में 13 गवाहों के बयान करवाए और 29 दस्तावेज प्रदर्शित किए। न्यायालय ने आरोपी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

अभियुक्त को धारा 341 के तहत एक महीने का कारावास और दो सौ रुपए का अर्थदंड, धारा 327 के तहत साल साल का कारावास एवं पांच हजार का अर्थदंड एवं धारा 302 में आजीवन कारावास एवं एक लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। आर्म्स एक्ट के तहत दो साल का कारावास और दस हजार का अर्थदंड लगाया है।

पानी की लाइन क्षतिग्रस्त

बीकानेर. डूडी पेट्रोल पंप के सामने स्थित तिराहे पर पानी की लाइन टूट जाने के कारण बुधवार को तिराहे पर पानी बह कर पूरी हाइवे पर बिखर कर बर्बाद हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता चौरू लाल सुथार ने बताया कि जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता व संबंधित कार्यालय के स्टाफ को सूचित गया। मंगलवार को भी इस जगह पर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। वह तो दोपहर को ठीक कर दी गई। बुधवार शाम को जैसे ही सप्लाई चालू हुई, यहां पाइपलाइन तीन-चार जगहों से टूट गई।

Updated on:
28 Sep 2023, 12:50 AM IST
Published on: