बीकानेर.पांचू . थाना क्षेत्र के नाथूसर गांव में गत दिनों एक ढाणी में चोरी के मामले में एक जने को गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल बरामद किया है। इस बारे में पांचू थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। थानाधिकारी सुभाषचंद्र ने टीम ने मुल्जिम हेतराम पुत्र बन्नाराम जाति जाट उम्र 22 साल निवासी नाथूसर को गिरफ्तार किया।
बीकानेर.पांचू . थाना क्षेत्र के नाथूसर गांव में गत दिनों एक ढाणी में चोरी के मामले में एक जने को गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल बरामद किया है। इस बारे में पांचू थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। थानाधिकारी सुभाषचंद्र ने टीम ने मुल्जिम हेतराम पुत्र बन्नाराम जाति जाट उम्र 22 साल निवासी नाथूसर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से आढ सोने जैसी धातु, एक ठुसी सोने जैसी धातु, 03 रखडी सोने जैसी धातु, 03 अंगुठी सोने जैसी धातु, एक कानों की बाली सोने जैसी धातु व एक कडला सेट चांदी जैसी धातु व 20 हजार रुपये नगद बरामद किए। घटना में प्रयुक्त वाहन पिकअप वाहन को भी जप्त किया गया।
पुलिस के अनुसार यह मामला 18 अक्टूबर को को परिवादी ईश्वर राम पुत्र हीराराम जाट निवासी नाथूसर ने दर्ज कराया था। जिसमें आरोपी हेतराम पुत्र बन्नाराम जाति जाट को नामजद किया गया था। उसने बताया था कि आरोपी सोने की आढ, 3 तोला सोने की ठुसी, 3 सोने की रखडी 3 सोने की अंगूठी, 1 सोने की बालियाँ, 1 चांदी कडला सेट, 88500/- रुपये नगदी आदि चोरी करके ले गया।
विवाहिता के साथ दुराचार व मारपीट करने का मामला
नोखा रिलेशनशिप में रह रही एक विवाहिता ने दुराचार व मारपीट कर घर से निकालने का मामला रविवार को थाने में दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बगसेऊ के महावीर के साथ शादी हुई थी। वहां पर भामटसर निवासी कैलाश पुत्र दुर्गाराम मेघवाल आया हुआ था और उससे जान-पहचान हो गई।
दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। आरोपी कैलाश के बहला-फुसलाने से वह गांव जाकर उसके साथ रिलेनशिप में पति-पत्नी की तरह रहने लगी। उसके पिता ने शादी में सोने की रखड़ी, ठूसी, मंगलसूत्र, टॉप्स, चांदी की पायजेब सहित अन्य आभूषण दिए थे। उनको भी साथ ले गई। ये आभूषण कैलाश के पिता दुर्गाराम को संभलवा दिए। दोनों उसे ले जाने के कुछ समय बाद तंग-परेशान करते हुए उसके पिता से पांच लाख रुपए और लाने की मांग करने लगे। उसने अपने पिता के गरीब होने का हवाला देते हुए रुपए नहीं देने की मजबूरी बताई। दोनों आरोपी उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे, तो उसने अपने पिता व भाई को इसके बारे में बताया, उन्होंने पंचायती कर उन्हें समझाया।
एक दिन वह खेत में बनी ढ़ाणी में थी, तो आरोपी दुर्गाराम आया और उसे जबरदस्ती पकड़ कर कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और इसके बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तीन अक्टूबर को आरोपियों ने उसके आभूषण अपने पास रखकर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने परिवाजनों को आपबीती बताई।