बीकानेर

बीएसएफ की साइकिल रैली राजघाट के लिए रवाना

बीएसएफ की साइकिल रैली राजघाट के लिए रवाना
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Sep 2021, 9:38 PM IST
बीएसएफ की साइकिल रैली राजघाट के लिए रवाना
बीएसएफ की साइकिल रैली राजघाट के लिए रवाना

बीकानेर. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सीमा सुरक्षा बल की साइकिल रैली शुक्रवार को पब्लिक पार्क स्थित विजय स्तम्भ से रवाना हुई। पन्द्रह साइकिल पर बीएसएफ के जवान यात्रा करते हुए २ अक्टूबर को नई दिल्ली राजघाट पहुंचेंगे। साइकिल रैली को बीएसएफ डीआइजी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ और एडीएम सिटी अरूण कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साइकिल रैली शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ होते हुए राजलदेसर पहुंच गई। यहां से शनिवार सुबह सीकर के लिए रवाना होगी। अमृत महोत्सव के तहत देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में बीएसएफ सेक्टर बीकानेर की ओर से ९३० किलोमीटर की साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। जो ९ दिन में पूरी होगी और राजघाट पर समापन होगा।

बीएसएफ की साइकिल रैली का किया स्वागत

श्रीडूंगरगढ़. आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बीएसएफ की ओर से साइकिल रैली निकाली जा रही है। शुक्रवार को बीएसएफ की साइकिल रैली बीकानेर से रवाना होकर श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। यहां गोस्वामी मैरिज गार्डन में साइकिल रैली का स्वागत किया गया। रैली में शामिल डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार व प्रताप सिंह सहित बीएसएफ जवानों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पार्षद विनोद गिरी गुसाईं, सोहनपुरी ठेकेदार, मनोज गुसाईं, लालपुरी, भरत गिरी आदि मौजूद रहे। वहीं बिग्गा गांव में भी सरपंच जसवीर सारण की अगुवाई में ग्रामीणों ने बीएसएफ की साइकिल रैली का स्वागत किया। इस दौरान संतोष ओझा,कमलेश ओझा, दुलीचन्द तावनिया, भंवर लाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Published on: