बीकानेर

बीकानेर ; डीपीसी नहीं होने पर 11 से हल्ला बोल

बीकानेर शिक्षा निदेशालय पर उप प्राचार्य डीपीसी 2021 - 22 में पदस्थापन को लेकर राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) की ओर से धरने का आयोजन किया गया अगर 10 जनवरी तक डीपीसी नहीं कराई गई, तो संगठन 11 जनवरी से प्रदेश में हल्लाबोल कार्यक्रम शुरू करेगा।
less than 1 minute read
बीकानेर ; डीपीसी नहीं होने पर 11 से हल्ला बोल
बीकानेर ; डीपीसी नहीं होने पर 11 से हल्ला बोल

बीकानेर शिक्षा निदेशालय पर उप प्राचार्य डीपीसी 2021 - 22 में पदस्थापन को लेकर राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) की ओर से धरने का आयोजन किया गया। निदेशालय पहुंचे व्याख्याताओं ने नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा में उप प्राचार्य के नवीन पद के सृजित किए गए थे, लेकिन विभाग उप प्राचार्य की डीपीसी में जानबूझकर देरी कर रहा है। संगठन की ओर से 28 दिसंबर को ज्ञापन देकर 2 जनवरी तक लोक सेवा आयोग को डीपीसी के लिए लिखने तथा 10 जनवरी तक डीपीसी के आयोजन की मांग की गई थी। विभाग की ओर से संगठन को दो जनवरी तक कोई संतोषजनक जवाब नही मिलने पर धरना दिया गया। अगर 10 जनवरी तक डीपीसी नहीं कराई गई, तो संगठन 11 जनवरी से प्रदेश में हल्लाबोल कार्यक्रम शुरू करेगा।

निदेशालय से समक्ष धरना देने के लिए राज्य भर से सैकड़ों व्याख्याता पहुंचे थे, जिसमें जोधपुर, बिलाड़ा, उदयपुर, जयपुर, भीलवाड़ा ,अजमेर, कोटा , बूंदी आदि अनेक जिलों से व्याख्याता शामिल हुए। बाद में रेसला का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा निदेशक से मिला। उन्हें 10 जनवरी से पहले डीपीसी कराने तथा प्राचार्य पद की डीपीसी में चयनित वंचितों को शीघ्र पदस्थापन देने की मांग की।

डीएलएड प्रथम वर्ष का परिणाम जारी
बीकानेर. शिक्षा विभागीय पंजीयक की ओर से आयोजित की गई डीएलएड प्रथम वर्ष प्रोन्नत द्वितीय अवसर परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी किया गया है। पंजीयक नीरु भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा परिणाम शिक्षा विभाग की वेबसाइट एवं संबंधित संस्था पर उपलब्ध रहेगा।

प्रशिक्षण कार्य का समापन
बीकानेर. जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा संचालित ब्यूटी केयर प्रशिक्षण के मूल्यांकन कार्य का समापन समारोह हुआ। अतिथि वार्ड 39 के पार्षद जितेन्द्र सिंह भाटी थे। अनुदेशिका चित्रा शर्मा, सहायक कार्यक्रम अधिकारी उमाशंकर आचार्य आदि मौजूद थे।

Published on:
04 Jan 2023 12:37 am