बीकानेर

चिकित्सकों के ‘सम्बल’ को जानेगा जहां

जीवन रक्षा हॉस्पिटल मुख्य सहयोगीकर्णधार सम्मान में 'सम्मान समर्पण काÓ के लिए आवेदन 5 तक
less than 1 minute read
Mar 01, 2019
bikaner news
चिकित्सकों के 'सम्बल' को जानेगा जहां

बीकानेर. राजस्थान पत्रिका की ओर से अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यक्रमों की शृंखला में कर्णधार सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में नारी शक्ति और उसकी महत्ता को समाज के समक्ष नई दृष्टि से रेखांकित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन 5 मार्च तक लिए जाएंगे।इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में मानवीय संवेदनाओं को आत्मसात कर समाज की पीड़ा में राहत देने का कार्य करने वाले व इस क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्बल देने वाली समर्पण की प्रतिमूर्ति महिला शक्ति का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।


'सम्मान समर्पण काÓ कार्यक्रम के तहत सम्मान के लिए विशेषज्ञों का पैनल बनाया जाएगा और पैनल ही सम्मानित होने वाली शख्सियतों का चयन करेगा। राजस्थान पत्रिका की ओर से पूर्व में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने और बीकानेर का नाम रोशन करने वाली हस्तियों को कर्णधार अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इस सम्मान समारोह में चिकित्सा क्षेत्र को सहयोग देने वाली सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जो शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न शिविरों के माध्यम से आमजन को राहत दे रही हैं। इच्छुक चिकित्सकों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा 5 मार्च तक आवेदन ravindra.harsh@in.patrika.com पर किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 9351205523 पर सम्पर्क करें।

ये हैं सह प्रायोजक
जीवन रक्षा हॉस्पिटल इस सम्मान समारोह के मुख्य सहयोगी और बंसल क्लासेज, राजाराम धारणिया फॉरव्हील्स, दो भाई डवलपर्स, एसबीआई, होटल पाणिग्रहण, गुप्ता हैल्थ सिटी सहयोगी हैं।

Published on:
01 Mar 2019 10:40 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली