बीकानेर

त्योहार पर चाक-चौबंद हुई पुलिस

राजमार्गों और शहर के मुख्य चौराहों पर 21 मार्च तक अलर्ट रहेगी पुलिस
less than 1 minute read
bikaner news
त्योहार पर चाक-चौबंद हुई पुलिस

बीकानेर. होली के त्योहार पर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले की पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। शहर के मुख्य चौराहों और राजमार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही यहां से निकलने वाले वाहनों की जांच भी की जा रही है। बुधवार को शहर के अम्बेडकर सर्किल, भीमसेन चौधरी सर्किल, पीबीएम अस्पताल रोड, स्टेशन रोड सहित अन्य स्थानों पर पुलिस जवानों ने वाहनों की जांच की, ताकि त्योहार में किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देश पर जिला पुलिस असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखे हुए है। पुलिस के अनुसार आम नागरिकों के साथ जबरन रंग खेलने, अवांछित हरकतें करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। पुलिस के
अनुसार शराब दुकानों व उसके आस-पास सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के अनुसार सुरक्षा जाब्ता 21 मार्च तक हर जगह मुस्तैद रहेगा। अगर किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह पुलिस कंट्रोल रूम 0151-2220602 पर सूचना दे सकता है।

हर सेक्टर पर रहेगी निगरानी

पुलिस अधीक्षक के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए शहर के आठों सेक्टरों पर स्थायी पिकेट तैनात कर दी गई है। सुबह-दोपहर शाम और रात को चेतक गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Published on:
20 Mar 2019 04:57 pm
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली