बीकानेर

एसीबी की कार्रवाई- एसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसीबी की कार्रवाई- एसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2020, 8:05 PM IST
एसीबी की कार्रवाई- एसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार
एसीबी की कार्रवाई- एसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

बीकानेर. नोखा. नोखा थाने के सब इंस्पेक्टर हनुमानाराम बिश्नोई को बीकानेर एसीबी की टीम ने बुधवार को दहेज प्रताडऩा के मामले में आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया ने बताया कि एसआई हनुमानाराम बिश्नोई ने दहेज प्रताडऩा के मामले में परिवादी रघुपति की मां व बहन का नाम हटाने के एवज में एक लाख और सत्यापन के समय १५ हजार रुपए की मांग की थी। बाद में प्रार्थी के कहने पर ९ हजार रुपए की रिश्वत लेने पर सहमत हुआ। एसीबी के पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार ने सब इंस्पेक्टर को दबोचने के लिए योजना बनाई। परिवादी रिश्वत की राशि एसआई हनुमानाराम बिश्नोई को देने थाने में पहुंचा और एसआई ने रिश्वत के पैसे लेकर अपने पर्स में रख लिए। बाद में इशारा मिलते ही एसीबी टीम ने एसआई बिश्नोई को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। एसआई की जेब से रिश्वत की राशि बरामद की। एसीबी ने रिश्वत लेने के आरोप में सब इंस्पेक्टर हनुमारामा बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया।

Published on: