सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतगणना
बीकानेर. जिले की तीनों नगर पालिकाओं में मतगणना के प्राम्भिक रुझानों के साथ परिणाम आने शुरू हो गए है। नगरपालिका नोखा में सामने आए रुझान व परिणामों के अनुसार नोखा विकास मंच बढ़त की और चल रहा है। वही नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा बढ़त की और चल रही है। सुबह 9 बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ मतगणना का कार्य शुरू हुआ। मतगणना स्थलों के अंदर व बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। तीनों नगर पालिकाओं में कुल 24 टेबल पर मतगणना होगी। नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में 10 , नोखा में 9 तथा देशनोक में 5 टेबल पर मतगणना होगी। प्रत्येक टेबल पर दो-दो कार्मिक ईवीएम में डाले गए मतों की गणना चल रही है।
110 वार्ड पार्षदों का होगा निर्वाचन
जिले की तीनों नगर पालिकाओं में रविवार को होने वाली मतगणना के दौरान 110 वार्ड पार्षदों का निर्वाचन होगा। नगर पालिका नोखा में 45 वार्ड है, जबकि नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में 40 तथा नगर पालिका देशनोक में 25 वार्ड है। इन सभी वार्डो में 28 जनवरी को मतदान हो चुका है।