बीकानेर

’बेड और आॅक्सीजन व्यवस्था की होगी नियमित मॉनिटरिंग, वरिष्ठ अधिकरियों को दी जिम्मेदारी’

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एमसीएच विंग सहित सभी निजी अस्पतालों मे बेड की स्थिति और चिकित्सकीय संसाधनों पर नजर रखेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2021, 9:17 PM IST
’बेड और आॅक्सीजन व्यवस्था की होगी नियमित मॉनिटरिंग, वरिष्ठ अधिकरियों को दी जिम्मेदारी’
’बेड और आॅक्सीजन व्यवस्था की होगी नियमित मॉनिटरिंग, वरिष्ठ अधिकरियों को दी जिम्मेदारी’

बीकानेर। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एमसीएच विंग सहित सभी निजी अस्पतालों मे बेड की स्थिति और चिकित्सकीय संसाधनों पर नजर रखेंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम आयुक्त एएच गौरी और यूआईटी सचिव नरेन्द्र पुरोहित द्वारा पीबीएम एवं सभी निजी अस्पतालों में बेड मैनेजमेंट की संपूर्ण माॅनिटरिंग की जाएगी। इन्हें अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए आरक्षित कुल एवं आईसीयू बेड की जानकारी रखनी होगी। साथ ही आवश्यकता के अनुसार सुविधाओं में विस्तार पर भी ध्यान देना होगा।


इसी प्रकार आॅक्सीजन की मांग के आकलन, प्राप्ति और आपूर्ति के लिए भी वरिष्ठ अधिकारियों को अधिकृत किया गया। उन्होंने कहा कि एचसीएम रीपा के अतिरिक्त निदेशक गोपाल राम बिरड़ा और प्रशिक्षु आइएएस सिद्धार्थ पलानिचामी द्वारा पीबीएम अस्पताल और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश द्वारा शेष सभी अस्पतालों में आॅक्सीजन की वास्तविक मांग का आकलन तथा इसके अनुरूप आपूर्ति व्यवस्था में समन्वय किया जाएगा। साथ ही यह देखना होगा कि किसी भी स्थिति में आॅक्सीजन का अपव्यय नहीं हो।


उन्होंने सभी उपखण्ड क्षेत्रों में उपलब्ध आॅक्सीजन सिलेण्डरों की सूची तैयार करने और आवश्यकता के अनुसार भरे हुए सिलेंडर रखने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष, मेडिकल वार रूम और सीएमएचओ कार्यालय के कंट्रोल रूम को चैबीस घंटे एक्टिव रखने को कहा। डोर-टू-डोर सर्वे पर विशेष ध्यान देने तथा इसकी नियमित माॅनिटरिंग के लिए निर्देशित किया।


इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, एडीएम प्रशासन बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त आयुक्त आबकारी अजीत सिंह राजावत, मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. मुकेश आर्य, पीबीएम अधीक्षक डाॅ. परमेन्द्र सिरोही आदि मौजूद रहे।

Published on: