बीकानेर

एनसीसी की 7 राज बटालियन ने गंगाशहर में चलाया जागरूकता अभियान

‘नो मास्क, नो मूवमेंट’ के लिए समझाया, चस्पा किए स्टीकर
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2021, 8:22 PM IST
एनसीसी की 7 राज बटालियन ने गंगाशहर में चलाया जागरूकता अभियान
एनसीसी की 7 राज बटालियन ने गंगाशहर में चलाया जागरूकता अभियान

एनसीसी की 7 राज बटालियन ने गंगाशहर में चलाया जागरूकता अभियान

बीकानेर। जन अनुशासन पखवाड़े के तहत सोमवार को एनसीसी की 7 राज बटालियन ने गंगाशहर के विभिन्न क्षेत्रों में एप्रोप्रिएट कोविड बिहेवियर के लिए जागरुकता अभियान चलाया और आमजन को ‘नो मास्क, नो मूवमंेट’ के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रकाशित करवाए गए स्टीकर भी चस्पा किए।
बटालियन के सीनियर अण्डर आॅफिसर हितेश शर्मा ने बताया कि बटालियन के कैडेट्स द्वारा गंगाशहर में महावीर चैक से मैन मार्केट तक विभिन्न दुकानों, ई-मित्र केन्द्रों, डेयरी बूथों सहित आॅटो रिक्शा और दुपहिया वाहना चालकों से समझाइश की और कहा कि कोई भी बेवजह बाहर नहीं निकले। उन्होंने मास्क लगाने, सोशल डिसटेंसिंग रखने तथा बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कोविड गाइडलाइन की पालना करेगा तो संक्रमण की चैन को तोड़ने में आसानी रहेगी। इस दौरान अंडर आॅफिसर तुषार बजाज एवं इतिश्री राजावत भी मौजूद रहे।

Published on: