बीकानेर

ऑटो रिक्शा पर लगाए जाएंगे कोरोना के विरूद्ध जागरुकता के पोस्टर

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Apr 2021, 8:39 PM IST
ऑटो रिक्शा पर लगाए जाएंगे कोरोना के विरूद्ध जागरुकता के पोस्टर
ऑटो रिक्शा पर लगाए जाएंगे कोरोना के विरूद्ध जागरुकता के पोस्टर

बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय द्वारा प्रकाशित पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से आमजन तक जागरुकता के संदेश पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति इसकी गंभीरता को समझे तथा गाइडलाइन की पालना करे, तभी संक्रमण की इस चैन को तोड़ा जा सकेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गाइडलाइन की अनुपालना के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है, लेकिन आमजन अपना दायित्व समझते हुए, इसकी पालना करे। इसके अच्छे परिणाम आएंगे। नगर निगम आयुक्त ए.एच. गौरी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अधिक घातक है। इसमें संक्रमण प्रसार की दर बहुत अधिक है। इसके मद्देनजर अधिक सावधानी की जरूरत है। जिला परिवहन अधिकारी जुगल माथुर ने बताया कि आॅटो रिक्शा के माध्यम से कोरोना के विरूद्ध जागरुकता का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया और जागरुकता अभियान के समन्वयक राजेन्द्र जोशी भी मौजूद रहे।

Published on: