बीकानेर

बरसात से हालात बदतर, वाहनों का चलना दूभर

गंगाशहर में सड़क क्षतिग्रस्त
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2021, 7:59 PM IST
बरसात से हालात बदतर, वाहनों का चलना दूभर
बरसात से हालात बदतर, वाहनों का चलना दूभर

गंगाशहर. समुचित निरीक्षण के अभाव उपनगर के मुख्य मार्ग बदहाल होने से आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीनासर से गंगाशहर की तरफ जाने वाली रोड पर कई जगह गड्ढे पड़ गए हैं। एसबीआई बैंक के पास तो पिछले कई दिनों से नाली के पास हुए गड्ढे के चलते यहां से गुजरने वाले लोग आए दिन चोटिल होते है। क्षेत्रवासियों की ओर समस्या के बारे में जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन को अवगत कराने के बाद निराकरण नहीं हुआ।


यही स्थिति गंगाशहर चौराहे से सुजानदेसर की ओर से जाने वाली रोड की है। यहां चांदमल बाग से बापू बाड़ी तक का रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। बरसात के दौरान तो हालात बद से बदतर हो जाते हैं। यहां से पैदल और दुपहिया वाहनों की तो और बात है बड़े वाहनों को भी निकलने में काफी दिकत होती है ।

गांधीचौक से बोथरा कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क पर भी समुचित देखरेख के अभाव में गड्ढे पड़े है तथा यहां से आवागमन करने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां स्थित स्कूल और कॉलेज के सैकडों छात्राएं यहां से रोजाना गुजरती हैं जिनको की खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है । क्षेत्र के देवेंद्र बैद एजयराम गहलोतए भीखाराम भाटी, पुखराज गहलोत आदि ने जिला कलेक्टर एवं महापौर से उपनगरीय क्षेत्र गंगाशहरए भीनासरए सुजानदेसर किसमीदेसर के मुख्य मार्गों पर शीघ्र ही नवीनीकरण का काम शुरू करवाने की मांग की हैं। ताकि लोगों का परेशानी से छुटकारा मिल सके।

Updated on:
27 Sep 2021, 7:59 PM IST
Published on: