
महाजन. अरजनसर-पल्लू मेगा हाइवे पर जैतपुर कस्बे में गुरुवार शाम ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी व पुत्र घायल हो गए। महाजन 108 एम्बुलेंस के चालक पूनमचन्द कूकणा ने बताया कि नोहर क्षेत्र का रानेऊ निवासी सुरेश नायक अपनी पत्नी मैना व पुत्र के साथ बाइक पर अरजनसर से पल्लू की तरफ जा रहा था। जैतपुर कस्बे में अचानक सामने से आ रहे एक ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दम्पती व उनका पुत्र घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व घायलों को जैतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद १०८ एम्बुलेंस से महाजन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रेफर कर दिया गया।
मोटरसाइकिलें भिड़ी, तीन घायल
जैतपुर. गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मेगा हाइवे पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने भिडंत हो गई। टक्कर में बाइक सवार सुरेश कुमार नायक व उनकी पत्नी मैना व एक बच्चा घायल हो गए। टक्कर से तेज आवाज के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई तथा सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस जाम खुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद महाजन रेफर कर दिया गया।