बीकानेर

बारिश ने बिगाड़ी फसल तो भाव भी चढ़े

बारिश ने बिगाड़ी फसल तो भाव भी चढ़े
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2021, 9:51 PM IST
बारिश ने बिगाड़ी फसल तो भाव भी चढ़े
बारिश ने बिगाड़ी फसल तो भाव भी चढ़े

बीकानेर. इन दिनों हो रही बारिश ने खरीफ की फसलों पर तो असर डाला ही है साथ में सब्जियों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है। अभी के चल रहे वर्षा के दौर के कारण सब्जियों की फसल भी खराब हो रही है। इस कारण इनके भाव पिछले दो दिन में तेजी से चढ़े हैं। सबसे ज्यादा असर टमाटर, धनिया, खीरा, प्याज, शिमला मिर्च पर पड़ा है। वहीं सर्दी की सब्जी शकरकंद की आवक शुरू हो गई है।

टमाटर अभी दो-तीन पहले तक २० से २५ रुपए किलो तक बिक रहा था अब ३५ रुपए तक चढ़ गया है। वहीं खीरा में ४० से ५० रुपए तक आ गया है। प्याज ३० से ३५ रुपए किलो तक पहुंच गया है। धनिया तो थाली से दूर ही हो रहा है। यह १५० रुपए तक पहुंच गया है। शिमला मिर्च १०० रुपए तक तो हरी मिर्ची भी ३० से ४० किलो पर आ गई है। सब्जी मंडी के व्यापारी बताते हैं कि अधिकाश सब्जी बाहर से आती है। इनमें गोभी पुष्कर से, टमाटर व प्याज नासिक से, आलू यूपी व पंजाब से आती है। कई सब्जी अहमदबाद से आ रही हैं। बारिश के दौर में इनकी आवक भी कम हो रही है। व्यापारियों का मानना है कि ये भाव अभी एक पखवाड़े तक बने रह सकते हैं।

Updated on:
28 Sep 2021, 9:51 PM IST
Published on: