बीकानेर

बीकानेर : अब ठिठुराएगी, रात हुई सर्द

पिछले सप्ताह के मुकाबले अब सर्दी के तेवर दिखने लगे हैं। दिन ढलने के साथ सर्दी का असर दिखाई दे रहा है। मंगलवार के मुकाबले न्यूनतम पांच डिग्री पारा गिर गया, तो वहीं अधिकतम भी लगभग डेढ़ डिग्री कम हुआ।
less than 1 minute read
बीकानेर : अब ठिठुराएगी, रात हुई सर्द
बीकानेर : अब ठिठुराएगी, रात हुई सर्द

पिछले सप्ताह के मुकाबले अब सर्दी के तेवर दिखने लगे हैं। दिन ढलने के साथ सर्दी का असर दिखाई दे रहा है। शाम को हल्के गर्म कपड़े पहने राहगीर नजर आने लगे हैं। बुधवार को ऐसा ही देखने को मिला। मंगलवार के मुकाबले न्यूनतम पांच डिग्री पारा गिर गया, तो वहीं अधिकतम भी लगभग डेढ़ डिग्री कम हुआ। एक ही दिन में पांच डिग्री पारा कम होने से शाम को सर्दी बढ़ गई।

अमूमन इन दिनों अंधेरा होने पर बहुत से लोग अभी तक गर्म कपड़े नहीं पहन रहे थे। वहीं, हल्की कंबल से काम चल रहा था। अब सर्दी बढ़ने से रात को रजाइयां निकल आईं। लोगों ने अच्छी तरह से गर्म कपड़े भी पहनने शुरू कर दिए हैं। वहीं मौसम के मेवा खजूर,मूंगफली, रेवड़ी, गजक, तिल पट्टी दुकानों एवं ठेलों में खूब बिक रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से जोशीवाड़ा, कोटगेट, जस्सूसर गेट, सिटी कोतवाली के पास आदि में दुकानें लगी हुई हैं। वहीं नगर के बाजारों में गर्म एवं ऊनी कपड़े दुकानों के साथ-साथ फुटपाथ पर भी बिक रहे हैं।

कई जगह पर फुटपाथों पर कंबल बेचे जा रहे हैं। दीपावली के बाद से ही ये अस्थाई दुकानदार कंबल बिक्री के लिए आ गए थे। वहीं हर वर्ष की भांति तिब्बती बाजार भी सज धज के तैयार है। फिलहाल अभी गर्म कपड़ों की बिक्री ज्यादा नहीं है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी वैसे वैसे इनकी बिक्री भी बढ़ती जाएगी। सात दिन पूर्व नजर डालें, तो आठ दिसंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री एवं न्यूनतम 10.8 डिग्री था। जो 14 दिसंबर को 26.6 एवं 7.6 डिग्री हो गया।

ये रहे पिछले दिनों के हाल
तिथि अधिकतम न्यूनतम

8 दिसं. 30.0 10.8
9 दिसं. 30.4 11.3

10 दिसं. 29.7 10.4
11 दिसं. 27.8 12.5

12 दिसं. 28.5 11.9
13 दिसं. 28.0 12.0

14 दिसं. 26.6 7.6

Published on:
15 Dec 2022 12:14 am