बीकानेर

लोक धुनों की बिखरी स्वर लहरियां, नाटक का हुआ मंचन

बीकानेर थिएटर, आर्ट एंड क्लचर फेस्टिवल  

less than 1 minute read
Jan 28, 2021
लोक धुनों की बिखरी स्वर लहरियां, नाटक का हुआ मंचन

बीकानेर. लोकायन संस्थान की ओर से आयोजित बीकानेर कला, थिएटर एवं संस्कृति फेस्टिवल में गुरुवार को कला संवाद, लोक गीतों की प्रस्तुति हुई।

े भोपाल की सिरेमिक कलाकार श पा शाह ने अनिरुद्ध उमट के साथ अपनी सृजन यात्रा को साझा किया। फेस्टिवल से जुड़े नवल किशोर व्यास के अनुसार फेस्टिवल में 'कला संवाद' श्रृंखला में बीकानेर की पार परिक और अद्भुत कारीगरी मनोत पर कला विशेषज्ञ शैनेन डेविस और अधिराज सिंह देवड़ा के बीच संवाद कार्यक्रम हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बीकानेर के लोक गायक मास्टर भंवर ने लोक गीतों की प्रस्तुति दी। इंदौर के युवा बैंड "कबीर स्टूडियो" की ओर से भजन प्रस्तुत किए। मंटो की कहानी पर आधारित नाटक 'काली सलवार' नाटक का मंचन हुआ जिसका निर्देशन पूजा जोशी ने किया।

लोकायन के अध्यक्ष महावीर स्वामी फेस्टिवल में शुक्रवार को रंग संवाद, कला संवाद तथा शिक्षा संवाद के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में लोक गीत, चंग धमाल और नाट्य मंचन के कार्यक्रम होंगे। फेस्टिवल का समापन 30 जनवरी को होगा ।

Published on:
28 Jan 2021 07:35 pm
Also Read
View All