बीकानेर

शाम को हल्की वर्षा, गांवों में आंधी

शाम को हल्की वर्षा, गांवों में आंधी
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2021, 11:34 AM IST
शाम को हल्की वर्षा, गांवों में आंधी
शाम को हल्की वर्षा, गांवों में आंधी

बीकानेर. अंचल में गुरुवार को फिर से मौसम आंधी बारिश वाला ही रहा। इस दौरान शहरी क्षेत्र में शाम को बारिश हुई तो ग्रामीण अंचल में आंधी चली। बुधवार शाम पलटे मौसम से बज्जू, जयसिंहदेसर मगरा में बारिश हुई थी। वहीं बीकानेर शहर में हल्की आंधी के साथ बूंदाबांदी तक सिमट रह गई थी। दिन भर धूप खिली रही। इससे तेज गर्मी का असर रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान ४२.६ डिग्री दर्ज किया गया जो बुधवार से एक डिग्री कम था। गुुरुवार शाम होते होते बादलों का जमावड़ा हो गया। साढ़े चार बजे के आसपास बूंदाबांदी होने लगी। इसने थोड़ी देर में हल्की बारिश का रूप ले लिया। कई जगह सिर्फ बंूदाबांदी ही हुई। मौसम विभाग ने इस दौरान शाम साढ़े पांच बजे तक ००.६ एमएम वर्षा दर्ज की। वहीं जिले के ग्रामीण इलाकों में शाम को धूल भरी आंधी चलने के समाचार मिले। बारिश व आंधी से पारा भी गिर गया। इससे दिन भर की गर्मी का असर कम हो गया।

Published on: