बीकानेर

बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी, न्यूनतम पारा गिरा

बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी, न्यूनतम पारा गिरा
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2020, 7:52 AM IST
बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी, न्यूनतम पारा गिरा
बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी, न्यूनतम पारा गिरा

बीकानेर. क्षेत्र में एक दिन पूर्व हुई बूंदाबांदी से गुरुवार को सर्दी बढ़ गई। वहीं अधिकतम तापमान बढ़ गया। इसके साथ मौसम विभाग ने पिछले चौबीस घंटे में ००.२ एमएम वर्षा रेकार्ड की। गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर २४ डिग्री हो गया जबकि बुधवार को २२.२ डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरकर १२.१ डिग्री हो गया। दिन की शुरुआत हल्की धूप से हुई। बाहरी क्षेत्रों में हल्के कोहरे के कारण धूप थोड़ी देर से निकली। सुबह नौ बजे बाद धूप चमकने लगी, बाद में बादलवाही से फिर सर्दी हो गई। लोग दिन भर लोग गर्म कपड़ों में रहे। शाम होते-होते फिर से सर्दी बढऩे लगी। शाम को सर्दी व सात बजे बाजार होने से सड़कों पर चहल-पहल बिलकुल कम हो गई। आवश्यक काम के कारण इक्का दुक्का वाहन चालक ही सड़कों पर नजर आए।

मौसम ने करवट बदली

अक्कासर. मौसम ने दो दिन से करवट ली है। सर्दी का आलम दो दिन से तेज हुआ है। रात को हुई बूंदाबांदी के साथ दिन में पूरे दिन शीत लहर चल रही है। इसके चलते लोग गर्म कपड़े पहनें और ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। इस बीच किसानों की फसल बिजाई का काम चल रहा है। किसान इस शीत लहर में ही बिजाई में करने में लगे हुए हैं।

Published on: