बीकानेर

दो मोटरसाइकिल भिड़ी, एक की मौत व तीन घायल

घायलों में दो जनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया
2 min read
Nov 24, 2022
दो मोटरसाइकिल भिड़ी, एक की मौत व तीन घायल
दो मोटरसाइकिल भिड़ी, एक की मौत व तीन घायल

लूणकरनसर. कस्बें से करीब तीन किलोमीटर दूर लूणकरनसर-सरदारशहर स्टेट हाइवे-6 (ए) पर बुधवार शाम को दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़न्त में एक जने की मौत हो गई तथा तीन जने घायल हो गए। घायलों में दो जनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।

लूणकरनसर थाने के एएसआइ भीमसिंह ने बताया कि गारबदेसर निवासी कमलेश पुत्र बाबूलाल भार्गव, अनिल पुत्र विनोद नाई व बीरबल पुत्र मांगीलाल भार्गव बुधवार शाम करीब 6 बजे बाद मोटरसाइकिल पर लूणकरनसर से कालू की तरफ जा रहे थे। इस दौरान एसएसआर स्कूल से थोड़ा आगे कालू की तरफ मोटरसाइकिल पर आ रहे लूणकरनसर के वार्ड 32 निवासी ताज मोहम्मद पुत्र कालू खां की भिड़न्त हो गई। हादसे में सभी घायलों को लूणकरनसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक ताज मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल कमलेश भार्गव व अनिल नाई को बीकानेर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर रेफर किया गया। हादसे में बीरबल भार्गव के मामूली चोट आई।


ट्रैक्टर-ट्रॉली व जीप की भिड़ंत, दो घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर बीकानेर की ओर रामदेव धोरा के समीप बुधवार शाम को एक जीप व ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने हुई भिड़न्त में दो जने घायल हो गए।
थाने के एएसआइ भीमङ्क्षसह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7 बजे बाद हंसेरां व सुरनाणा गांव के बीच रामदेव धोरा के नजदीक गोबर की खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक जीप की आमने-सामने भिड़न्त हो गई। हादसे में जीप में सवार जामसर थाना क्षेत्र के ग्राम जलालसर निवासी रामलाल (26) पुत्र संतूराम ओड व दाऊदसर निवासी जानू खां (40) पुत्र इलाईबक्स खां घायल हो गए। हादसे के बाद घायल रामलाल ओड को लूणकरनसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया।


वहीं जानू खां को बीकानेर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से खाद सड़क पर बिखर गई। इससे राजमार्ग-62 पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से दूर हटाकर सड़क मार्ग दुरुस्त किया। हादसे में जीप का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। ट्रैक्टर में सवार व्यक्ति का पता नहीं चल पाया।

Updated on:
24 Nov 2022 01:27 am
Published on:
24 Nov 2022 01:27 am