बीकानेर

डिजिटल हस्ताक्षर में अटके जन्म -मृत्यु के सैकड़ों प्रमाण पत्र

नगर निगम - एक सप्ताह से नहीं मिल रहे प्रमाण -पत्रआमजन परेशान

less than 1 minute read
Oct 27, 2021
डिजिटल हस्ताक्षर में अटके जन्म -मृत्यु के सैकड़ों प्रमाण पत्र

बीकानेर. नगर निगम में पिछले एक सप्ताह से जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का काम बंद है। प्रमाण पत्र नहीं मिलने से आमजन परेशान है। बताया जा रहा है कि प्रमाण पत्र पर डिजिटल हस्ताक्षर नहीं हो रहे हैं। इसके कारण जन्म और मृत्यु के प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। निगम में रोज सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। तकनीकी खराबी व प्रमाण पत्र तैयार नहीं होने का कहकर लोगों को लौटाया जा रहा है। प्रमाण पत्र तैयार होने वाले वाले पोर्टल में चल रही इस खराबी की जानकारी बीकानेर से जयुपर तक होने के बाद भी स्थिति सुधरी नहींहै, जबकि निगम अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।

700 से अधिक प्रमाण पत्र अटके
नगर निगम में 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 702 आवेदन प्राप्त हुए है। डिजिटल साइन नहीं होने से इनमें से एक भी आवेदक को प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि २० अक्टूबर को 183, 21 अक्टूबर को 138, 22 अक्टूबर को 156, 25 अक्टूबर को 125 तथा 26 अक्टूबर को 100 आवेदन प्राप्त हुए। कुछ प्रमाण पत्र 18 व 19 अक्टूबर के भी बताए जा रहे हैं, जो डिजिटल हस्ताक्षर नहीं होने अटके हैं।

डिजिटल हस्ताक्षर जरूरी

नगर निगम पहचान पोर्टल के माध्यम से जन्म -मृत्यु के प्रमाण पत्र जारी करता है। आवेदन पत्र में भरी गई सभी जानकारियां अपलोड करने के बाद पोर्टल के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र जारी होता है। जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र के सैकड़ों आवेदन पत्र की समस्त प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद डिजिटल हस्ताक्षर में प्रमाण पत्र अटक गए हैं।

Published on:
27 Oct 2021 05:31 pm
Also Read
View All