बीकानेर

सड़क निर्माण रोकने से नाराज भाजपा पार्षदों ने जताया विरोध

एक व्यक्ति टंकी पर चढ़ा, पुलिस व पार्षदों ने उतारा  
2 min read
BJP councilors protest
सड़क निर्माण रोकने से नाराज भाजपा पार्षदों ने जताया विरोध

बीकानेर. मुक्ताप्रसाद नगर में सड़क निर्माण कार्य रोकने से नाराज भाजपा पार्षदों ने शुक्रवार को निगम परिसर में धरना देकर विरोध जताया। पार्षद राजेन्द्र कुमार शर्मा और भगवती प्रसाद गौड के नेतृत्व में दिए गए धरने के दौरान पार्षदों ने आरोप लगाया कि मुक्ता प्रसाद नगर में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया था, लेकिन उसे रोक दिया गया है। इससे कॉलोनीवासियों में रोष है। भाजपा पार्षद और कॉलोनीवासियों ने आयुक्त व महापौर से सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की और कार्य जल्द शुरू नहीं होने पर सोमवार को भी निगम परिसर में धरना देने की चेतावनी दी। धरने में पार्षद मोहम्मद ताहिर, जमनलाल गजरा, दिनेश उपाध्याय, जगदीश मोदी, सोहनलाल सहित शंभु गहलोत, मधु शर्मा, आनन्द सोनी, महेन्द्र सिंह, पंकज गहलोत, रमेश भाटी सहित कॉलोनीवासी शामिल रहे। वहीं मुक्ताप्रसाद नगर में एक व्यक्ति विकास कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही नया शहर थाना पुलिस के अधिकारी तथा भाजपा पार्षद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टंकी पर चढ़े युवक प्रतापसिंह को समझाइश कर नीचा उतारा।


महापौर-पार्षदों में नोकझोंक
धरने के दौरान निगम महापौर नारायण चौपड़ा भाजपा पार्षदों से मिलने पहुंचे तो पार्षदों ने मुक्ताप्रसाद नगर में सड़क निर्माण कार्य रोकने पर नाराजगी जताई। इस दौरान भाजपा पार्षदों की महापौर से तीखी नोकझोंक भी हुई। पार्षद राजेन्द्र कुमार शर्मा ने महापौर से कहा, 'विधानसभा चुनाव देख लिए हैं, अब लोकसभा चुनाव भी देख लेना।Ó वहीं पार्षद गौड ने कहा कि 'गोशाला को बाडे़ में डाल दिया है अब विकास कार्यों को भी बाड़े में डाल रहे हो।Ó इस दौरान भाजपा के आनन्द सोनी की भी महापौर से बहस हुई।

भाजपा में अन्तर्कलह : कांग्रेस
कांग्रेस पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार के नेतृत्व में निगम आयुक्त से मुलाकात कर आमजन हित में जल्द विकास कार्य करवाने की मांग की। पडि़हार ने कहा कि भाजपा में महापौर और पार्षदों में अन्तर्कलह चल रही है। इसलिए पार्षद धरना दे रहे हैं। पडि़हार ने कांग्रेस पर काम रोकने के आरोप को बेबुनियाद बताया और कहा कि कांग्रेस शहर के विकास में हमेशा आगे रही है। कांग्रेस कभी भी विकास के काम में अड़ंगा नहीं लगाती। काम अटकाने का काम भाजपा का है, कांग्रेस का नहीं।

Published on:
19 Jan 2019 09:50 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली