बीकानेर

आसमान में काले गुब्बारे उड़ाकर किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पर जताया विरोध

less than 1 minute read
Dec 29, 2020
आसमान में काले गुब्बारे उड़ाकर किया विरोध प्रदर्शन

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत सोमवार को शहर एवं देहात भाजपा ओबीसी मोर्चा ने संयुक्त रूप से जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आसमान में काले गुब्बारे उड़ाकर प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को विफल और आमजन विरोधी बताया। इससे पहले शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, शहर भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हुकम चंद कांटा व देहात अध्यक्ष भंवर लाल जांगिड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर व काले गुब्बारों के साथ कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर शहर व देहात भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दो साल के विफल कार्यकाल से जनता परेशान है। आमजन सहित किसान, विद्यार्थी, व्यापारी वर्ग पीडि़त है। महिलाओं के साथ अपराध के मामले बढ़े है। लूटपाट और हत्या के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। प्रदेश की जनता त्रस्त है। बेरोजगार, रोजगार को तरस रहे है। विकास ठप है। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, अर्जुन कुमावत, वीरेन्द्र करल, राजाराम सिगड़, दिनेश संवाल, मदनदास, रामकरण, अशोक, सुनील खटोड़, हनुमान गिरी, संजय चौधरी, विशाल सोनी, मूलचंद कुमावत, ललित सुथार सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published on:
29 Dec 2020 10:53 am
Also Read
View All