बीकानेर

विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों की बूस्ट-2017 प्रतियोगिता 26 नवम्बर को

बंसल क्लासेज का आयोजन, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज, प्रतिभागियों को मिलेगी स्कॉलरशिप
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2017, 11:27 AM IST
Scholarship

बंसल क्लासेज प्रा.लि. की ओर से विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हो रही बूस्ट-2017 प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह है। प्रतियोगिता में भागीदारी निभाने के लिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

स्वयं को परखने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में किस तरह भाग लेना है इसका भी अनुमान इससे लग जाता है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थी वर्ग प्रोत्साहित है। आयोजन 26 नवम्बर को किया जाएगा। इसमें कक्षा 6 से 12 वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

बीकानेर के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से आयोजित हो रही प्रतियोगिता में मेगा प्राईज विनर को सिंगापुर के साइंस सेंटर की यात्रा करवाई जाएगी। इसके अलावा प्रथम पुरस्कार में एपल आईपैड, द्वितीय पुरस्कार में सैमसंग टैबलेट, तृतीय पुरस्कार में लेनोवा टैबलेट दिया जाएगा।

बंसल क्लासेज के स्थानीय निदेशक सुमित शर्मा ने बताया कि 95 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके अलावा भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल दिए जाएंगे। इसके साथ ही चौथे स्थान से लेकर सौवें स्थान तक रहने वाले प्रतिभागी को स्कॉलरशिप दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 23 नवम्बर शाम 5 बजे तक रहेगी। रजिस्ट्रेशन फॉर्म बंसल क्लासेज के स्टडी सेन्टर से प्राप्त किए जा सकते हैं। पत्रिका इन एजूकेशन आयोजन का मीडिया पार्टनर है।

दीक्षांत समारोह 29 को...
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 29 नवम्बर को आयोजित दीक्षांत समारोह में 681 डिग्रियां, 10 गोल्ड मेडल तथा कृषि संकाय की एमएससी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले को चांसलर गोल्ड मेडल दिया जाएगा।

दीक्षांत समारोह 29 नवम्बर को दोपहर एक बजे से होगा। दीक्षांत समारोह राज्यपाल कल्याण सिंह के सान्निध्य में होगा। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री प्रभू लाल सैनी तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. डी.पी. शर्मा एवं अजय कुमार पांडेय होंगे।

दीक्षांत समारोह की तैयारी के लिए कृषि विवि में कुलपति प्रो. बी.आर. छींपा की अध्यक्षता में डीन-डायरेक्टर की बैठक हुई। बैठक में समारोह के आयोजन की समस्त तैयारियों की समीक्षा की गई। कृषि संकाय में 549 स्नातक, 52 स्नातकोत्तर, 15 पीएचडी को डिग्रियां दी जाएंगी।

इस तरह होम साइंस में 33 स्नातक, 11 पीजी तथा एक पीएचडी और आईबीएम में 25 स्नातक तथा पांच पीएचडी को डिग्रियां दी जाएंगी। समारोह के समन्वयक प्रो. ए. के. शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान आयोजन व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसके लिए तय कमेटियों की जिम्मेदारी दी गई।

Published on: