बीकानेर

कागज से 154  फीट लम्बा लिफाफा बनाकर पॉलीथिन का बहिष्कार

11 फुट चौड़ा और 30 किलोग्राम वजन का लिफाफा बनाया
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2020, 11:07 PM IST
कागज से 154  फीट लम्बा लिफाफा बनाकर पॉलीथिन का बहिष्कार
कागज से 154  फीट लम्बा लिफाफा बनाकर पॉलीथिन का बहिष्कार

बीकानेर. बीकानेर के धर्मेन्द्र अग्रवाल ने बड़े आकार का लिफाफा (ठुंगा) बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। छबीली घाटी निवासी धर्मेन्द्र ने करीब एक महीने की मेहनत के बाद अखबारी कागज का उपयोग कर 154 फीट लम्बा और 11 फीट चौड़ा लिफाफा तैयार किया है। इस लिफाफे का शुक्रवार को जूनागढ़ के सामने प्रदर्शित कर लोगों को पॉलीथिन का बहिष्कार कर सामान लेने के लिए कागज के लिफाफे का उपयोग करने के लि प्रेरित किया।

धर्मेन्द्र ने बताया कि आटे की लेई से लिफाफे के कागजों को चिपकाया। लिफाफे के बैक साइड में करीब 15 हार्ड शीट का उपयोग किया गया है। इस लिफाफे का वजन करीब 30 किलोग्राम है। इस बड़े आकार के लिफाफे बनाने का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण का संरक्षण देना और पॉलीथिन का बहिष्कार कर कागज से बने लिफाफों का उपयोग करना है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। धर्मेन्द्र इससे पहले 121 प्रकार के पानी पुरी यानि गोल गप्पे बनाकर अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड में दर्ज करवा चुके है।

Published on: