बीकानेर

पिकअप गाड़ी कैम्पर से टकरा कर पलटी, सड़क किनारे पिलर से भिड़ी, दो की मौत

तेहनदेसर के पास हादसा : सीट के नीचे गिरने से चार वर्षीय बालक बच गया  
less than 1 minute read
Dec 04, 2019
पिकअप गाड़ी कैम्पर से टकरा कर पलटी, सड़क किनारे पिलर से भिड़ी, दो की मौत
पिकअप गाड़ी कैम्पर से टकरा कर पलटी, सड़क किनारे पिलर से भिड़ी, दो की मौत

बीकानेर. जसरासर. राजमार्ग संख्या 20 पर तेहनदेसर के पास मंगलवार शाम को पिकअप गाड़ी सड़क क्रॉस कर रही कैम्पर गाड़ी से टकरा गई। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलटकर सड़क किनारे पिलर से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालक बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर सांडवा थानाधिकारी मनोज चौधरी व एएसआइ बलवीरसिंह ने मौका मुआयना किया।


पुलिस के अनुसार सडू निवासी मोहनराम जाट दूध सप्लाई का काम करता है। वह दोपहर को पिकअप से बीदासरी डेयरी में दूध देकर वापस गांव आ रहा था। उसके साथ गांव के महावीरसिंह व उनका चार वर्षीय पोता भी सवार हो गया। तेहनदेसर से दो किलोमीटर पहले पांडरीताल में सोनियासर फांटे के पास एक कैम्पर गाड़ी सड़क क्रॉस कर रही थी। तभी पीछे आ रही पिकअप गाडी उससे टकरा गई। पिकअप दो पलटी खाकर सड़क शिलान्यास के लिए बने पिलर से टकरा गई। हादसे में पिकअप में सवार मोहनराम जाट (५४) एवं महावीरसिंह (४०) गंभीर रूप से घाायल हो गए। पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया।


108 खराब, घायलों को निजी वाहन से भेजा

सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार ढाका ने बताया कि हादसे के बाद 108 एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन वह खराब होने के कारण नहीं आ सकी। वहां से गुजर रहे किसी भी वाहन चालक ने घायलों को नहीं बैठाया। बाद में घायल मोहनराम के घर से स्कॉर्पियो गाड़ी आई और घायलों को जसरासर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। वहां से उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया।

Published on:
04 Dec 2019 06:31 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली