बीकानेर

पहले चालाकी से ड्राइवर को किया बेहोश और फिर भगा ले गए गाड़ी

एक ड्राइवर को बेहोश कर गाड़ी चोरी का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jun 2018, 8:31 AM IST
Car theft case
Car theft case

खाजूवाला/बीकानेर. खाजूवाला में एक ड्राइवर को बेहोश कर गाड़ी चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार खाजूवाला जीप स्टैंड से दो जनों के डिजायर कार किराए पर ली उसके बाद संजरवाला-कुंडल के बीच दो जनों को और साथ ले लिया।

शाम को चार जनों ने हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में ड्राइवर को भरोसे में लेकर बेहोश कर दिया और सड़क किनारे फेंककर गाड़ी ले गए। खाजूवाला सीओ इस्माईल खान व एसएचओ विक्रम सिंह चारण इस मामले की जाँच कर रहे है।

Published on: