बीकानेर

दुर्गा अष्टमी पर देवी माता के लगाया लापसी का भोग

घरों में हुआ पूजन, रामनवमी आज
2 min read
Apr 02, 2020
Celebrated according to Durgashtami
दुर्गा अष्टमी पर देवी माता के लगाया लापसी का भोग


बीकानेर.
चैत्र नवरात्रा की दुर्गाष्टमी बुधवार को पराम्परा के अनुसार मनाई गई। घर-घर में देवी माता का विशेष पूजन हुआ। देवी माता के नारियल भेंट कर कुशल मंगल की कामना की। घरों में लापसी बनाकर देवी माता के भोग लगाया गया। इस दौरान अपने-अपने परिवार की छोटी कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया, उपहार भेंट किए। वहीं देवी मंदिरों में मुख्य पुजारियों ने ही देवी का शृंगार पूजन कर लापसी का भोग लगाया। मंदिरों के प्रवेशद्वार बंद रहे। नवरात्रा में दुर्गाष्टमी पर मंदिरों में हमेशा मेले सा माहौल रहता है, लेकिन इस बार लॉक डाउन के चलते सन्नाटा पसरा है। नागणेचेजी, वैष्णोधाम, देशनोक में करणीमाता मंदिर सहित बड़े मंदिरों के बाहर खान-पान, खिलौनों की अस्थायी दुकानें सजती है, वहीं झुलों का लुत्फ भी लोग उठाते हैं, इस बार मंदिर ही बंद है, ऐसे में पूरी तरह से सन्नाटा ही प्रसरा रहा।
नहीं हुआ कन्या पूजन
वैष्णोधाम सहित शहर में कई स्थानों पर दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन का समारोह इस बार नहीं हुए। वहीं घरों में भी इस बार दूर-दराज, गली मोहल्लों में बस अपने परिवार की कन्याओं का ही पूजन किया गया। अन्य स्थानों से नहीं बुलाई।


रामजन्मोत्सव आज मनाया जाएगा
मर्यादा पुरुषोत्म भगवान राम का जन्मोत्सव गुरुवार को मनाया जाएगा। दोपहर १२ बजे उत्सव मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम का विशेष पूजन किया जाएगा। राम मंदिरों में पुजारी अकेले ही पुजन करेगे। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार बंद ही रहेंगे।
इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपवास भी रखेंगे। इस बार घरों में ही भगवान राम का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन वर्षफल वाचन व भगवान राम
की विशेष पूजा-अर्चना का महत्व है। राम मंदिरों में बड़े आयोजन होते हैं, लेकिन इस बार किसी तरह के समारोह नहीं होंगे। बिन्नाणी चौक स्थित रघुनाथजी मंदिर में भी अभिषेक बाद पंचामृत वितरण नहीं होगा। मंदिर आमजन के लिए बंद ही है।

शांति के लिए जाप
महामारी से सभी को निजात मिले इसी कामना से पंडित बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान के तत्वावधान में शहर के अलग-अलग मंदिरों में वेदपाठी ब्राह्मण सहसत्रचंडी दुर्गा पाठ, महामृत्युन्जय जाप कर रहे है। रुद्राभिषेक पाठ भी चल रहे है।
पंडित राजेन्द्र किराड़ू के सान्निध्य में इस अनुष्ठान में समूह के बजाय एक-दो पंडित अलग-अलग स्थानों पर भागीदारी निभा रहे हैं।

Published on:
02 Apr 2020 06:06 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली