बीकानेर

हमारा कैंडिडेट कौन हो : बीकानेर विधानसभा के लिए अम्बाराम इणखिया का विजन

बीकानेर विधानसभा के लिए अम्बाराम इणखिया का विजन

less than 1 minute read
changemakers

संभावित दावेदार: अम्बाराम इणखिया ( कांग्रेस)
विधानसभा क्षेत्र: श्रीकोलायत

क्या है विजन

ये भी पढ़ें

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सक्रियता से काम करें जवान-शर्मा

सिंचाई पानी वितरण की प्राथमिकता
इंदिरा गांधी नहर में सिंचाई पानी वितरण मंे तकनीक समस्याओं को दूर करने की पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही क्षेत्र उपलब्ध खनिजों के सदुपयोग के लिए उद्योगों को प्रोत्साहन देकर विकस की गति बढ़ाएंगे।

१. इंदिरा गांधी नहर के उद्गम स्थल, फीडर, मुख्य नहर एवं डिस्ट्रीब्यूसन व्यवस्था में व्याप्त तकनीकी समस्याओं तथा लाभान्वित होने वाले लोगों में जागरूकता, संवेदनशीलता की भावना से सहयोग देते हुए सरकारी तंत्र द्वारा चरणबद्ध तरीके से समाधान करवाना।
२. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग के तालमेल से उपलब्ध खनिजों का सदुपयोग, राजस्व बढ़ोतरी एवं पर्यावरण मैत्री भावना से उद्योगों को प्रोत्साहन देकर विकास की गति को बढ़ाएंगे। साथ ही कॉरपोरेट सोशियत रेस्पॉन्सिबिलिटी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक हित के कार्य करवाएंगे।
३. बीएडीपी, पंचायत समिति, जिला परिषद तथा विधायक कोटे से उपलब्ध राशि का चरणबद्ध तरीके से सदुपयोग करवाने तथा जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने का काम करवाएंगे। मौसमी बीमारियों पर विशेष निगरानी रखेंगे।
४. इंदिरा गांधी नहर से आपूर्ति किए जा रहे पानी की शुद्धता में आवश्यक सुधार कर लोगों को जलजनित रोगों से बचाव का काम करवाएंगे। श्रीकोलायत में साथ बज्जू में भी कॉलेज स्तर की शिक्षा उपलब्ध करवाएंगे।
५. प्रत्येक गांव में स्वच्छ छवि तथा अपणायत की भावना रखने वाले व्यक्तियों को भी अपेक्षित तवज्जो देते हुए चुने हुए जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आपसी सद्भाव और वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को बढ़ाएंगे।
६. सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से युवाओं में स्वास्थ्य और समाज को नुकसान पहुंचाने वाली विभिन्न प्रवृतियों, नशे आदि के खिलाफ जागरूकता पैदा कर उन्हें परिवार व देश के प्रति जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करेंगे।

ये भी पढ़ें

साधु के वेश में इस शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा
Published on:
17 Oct 2018 08:31 am
Also Read
View All