8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर: जोधपुर हाईवे पर सड़क हादसे में 3 भाइयों की मौत, किराना दुकान पर करते थे काम; गांव में शोक की लहर

बीकानेर के जोधपुर हाईवे पर पलाना और उदयरामसर के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक स्वरूपदेसर निवासी चंदाराम, तोलाराम और महेंद्र सिहाग थे, जो आपस में भाई थे। तीनों किराना दुकान पर काम करते थे और काम खत्म कर गांव लौट रहे थे।
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner road accident

घटना स्थल पर मौजूद लोग (पत्रिका फोटो)

Bikaner Road Accident: बीकानेर जिले में से होकर गुजरने वाले जोधपुर हाईवे पर पलाना और उदयरामसर के बीच सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बीकानेर शहर से बाइक पर अपने गांव स्वरूपदेसर लौट रहे युवकों को देर रात करीब एक बजे किसी अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

गंगाशहर थानाधिकारी गणेश बिश्नोई ने बताया कि मृतकों की पहचान स्वरूपदेसर निवासी चंदाराम, तोलाराम और महेंद्र सिहाग के रूप में हुई है। तीनों आपस में चचेरे भाई थे। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक विवाहित थे और शहर में एक किराना की दुकान पर काम करते थे। रात को दुकान बंद कर वे अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

राहगीर ने दी पुलिस को सूचना

हादसे के समय सड़क पर सन्नाटा था और कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था। देर रात वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर जब दुर्घटनाग्रस्त बाइक और घायलों पर पड़ी, तो उसने तुरंत गंगाशहर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी, जिसके बाद स्वरूपदेसर गांव से भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन पीबीएम अस्पताल पहुंचे। तीन युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया है। गंगाशहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हाईवे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग