बीकानेर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे बीकानेर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे बीकानेर  

less than 1 minute read
Apr 09, 2022
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे बीकानेर

बीकानेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को जयपुर से हैलीकॉप्टर से बीकानेर पहुंचे। यहां रविन्द्र रंगमंच में रखे गए एनएसयूआइ स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने बीकानेर पहुंचे है। इसके बाद रात्रि विश्राम कर रविवार को भी बीकानेर में ही रहेंगे।


कल करेंगे जनसुनवाई
मुख्यमंत्री गहलोत 10 अप्रेल को सुबह 9 बजे सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे। इसके बाद एसपी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। फिर सुबह करीब 11.15 बजे श्रीबालाजी सेवा धाम नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

12 सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था
एनएसयूआइ जिला अध्यक्ष सुंदर बैरड़ ने बताया कि एनएसयूआइ के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा, एनएसयूआइ प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी सहित कई मंत्री शामिल होंगे। रवीन्द्र रंगमंच में कार्यक्रम स्थल पर 1200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसे लेकर शुक्रवार को तैयारियां पूरी कर ली गई।

कल्ला, भाटी और मेघवाल भी यहां
बीकानेर. मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, ऊर्जा मंत्री भंवर ङ्क्षसह भाटी, आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्दराम मेघवाल भी बीकानेर में रहेंगे।


अर्जुनराम आज आएंगे
केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पांच दिवसीय दौरे पर शनिवार सुबह सात बजे बीकानेर पहुंचे। यहां शनिवार को सांसद सेवा केन्द्र में प्रवास के बाद रविवार को खाजूवाला क्षेत्र, 11 को हनुमानगढ़ में कार्यक्रम में तथा 12 अप्रेल को अनूपगढ़ में कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। इसके बाद 13 अप्रेल को वापस बीकानेर आएंगे।

जिला प्रशासन तैयारी में जुटा रहा
मुख्यमंत्री के दौरे के चलते शुक्रवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल और पुलिस अधीक्षक योगेश यादव समेत जिला प्रशासन सक्रिय रहा। सार्दुल क्लब मैदान में हेलीपैड के लिए जगह देखी। सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम को लेकर समीक्षा की। साथ ही जनसुनवाई के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विचार विमर्श किया।

Published on:
09 Apr 2022 05:02 pm
Also Read
View All