बीकानेर

खेलते-खेलते घर की छत से बालक गिरा, हुई मौत, फूट-फूट कर रोने लगे दादा-दादी

बीछवाल थाना इलाके की इंदिरा कॉलोनी में सोमवार सुबह घर की छत पर खेलते-खेलते ढाई वर्षीय बालक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Feb 12, 2024
Child fell from roof of house, died in bikaner

बीकानेर। बीछवाल थाना इलाके की इंदिरा कॉलोनी में सोमवार सुबह घर की छत पर खेलते-खेलते ढाई वर्षीय बालक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इन्द्रा कॉलोनी निवासी शिव पुत्र रविप्रकाश सोनी सोमवार सुबह घर की छत पर दादा-दादी के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह छत से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उसे लहुलुहान हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिलख पड़े दादा-दादी
परिजन जब बालक को लेकर ट्रोमा सेंटर पहुंचे, तो चिकित्सकों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। इस पर दादा-दादी बिलख पड़े, वे जोर-जोर से विलाप करने लगी। तब वहां मौजूद स्टाफ व परिवार के लोगों ने संभाला। दूसरी ओर बीछवाल पुलिस थाना हवलदार महावीर प्रसाद ने बताया कि ढाई वर्षीय बालक शिव की छत से गिरने से मौत हुई है। इस संबंध में परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं कराई और शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही ले गए।

Published on:
12 Feb 2024 07:33 pm