बीकानेर

संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की रीति-नीति पर मंथन

शहर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न  

2 min read
Mar 22, 2021
संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की रीति-नीति पर मंथन

बीकानेर. शहर भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग केन्द्र में जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की रीति नीति पर मंथन किया गया। कई प्रस्ताव रखे गए और पारित किए गए।

बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष और संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी और जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। वन्दे मातरम का गायन हुआ और कोरोना महामारी के दौरान बीकानेर जिले में असमय अपनी जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उद्घाटन सत्र में जिलाध्यक्ष ने संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी ने कहा कि भाजपा पार्टी में अब मंडल को प्रमुख केंद्र मानते हुए ही आगामी संगठनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर विफल होने का आरोप लगाया। भाजपा जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल रस्म अदायगी के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने फर्ज की अदायगी का कार्य करता है। उन्होंने राज्य सरकार की नींव को कमजोर बताते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह से अस्थिर है।


बैठक में रखे प्रस्ताव

कार्यसमिति बैठक में जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, महामंत्री अनिल शुक्ला ने बीकानेर की स्थानीय समस्याओं और शहर में बढ रहे अपराध, प्रदेश में बढ़ रहे अपराधो, खनन माफियाओं, महिलाओं और दलितों पर हो रहे अत्याचार और आत्मनिर्भर भारत राष्ट्री स्वाभिमान विषयों पर प्रस्ताव रखे, जिनका हाथ उठाकर अनुमोदन किया गया।


ये रहे मौजूद

बैठक में डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, विजय आचार्य, अविनाश जोशी, मोहन सुराणा, रिखबदास बोड़ा, भगवान सिंह मेडतिया,मधुरिमा सिंह, निर्मला खत्री, डॉ. मीना आसोपा, नरेश नायक, मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, इन्द्रा व्यास, असद रजा भाटी, अजय खत्री, दिनेश महात्मा,मुकेश ओझा, जेठमल नाहटा, चंद्रप्रकाश गहलोत, विनोद करोल, कमल किशोर आचार्य, विजय उपाध्याय, हुकुमचंद सोनी, डॉ. अशोक मीणा, पुखराज स्वामी सहित कार्यसमिति की बैठक के लिए अपेक्षित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published on:
22 Mar 2021 04:21 pm
Also Read
View All