मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे शुक्रवार को सुबह 10.15 बजे विशेष विमान से नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां पहले से हेलीकॉप्टर तैयार होगा।
बीकानेर. मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे शुक्रवार को सुबह १०.१५ बजे विशेष विमान से नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां पहले से हेलीकॉप्टर तैयार होगा। इसमें बैठकर मुख्यमंत्री सीधे मेडिकल कॉलेज मैदान पहुंचेगी। हैलीपेड पर विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारी मुख्यमंत्री की आगवानी करेंगे। मुख्यमंत्री शहर में मेडिकल कॉलेज मैदान से सीधे नागणेचीजी माता मंदिर पहुंचेगी।
यहां पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रवाना होंगी। जिला प्रशासन के अधिकृत कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री सुबह ११ बजे से दोपहर १.३० बजे तक पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में चल रहे डिजीफेस्ट कार्यक्रम में रहेंगी। यहां से सार्दुल क्लब मैदान में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगी। करीब एक घंटे इस कार्यक्रम में ठहरेंगी।
पार्टी पदाधिकारियों से करेंगी संवाद
मुख्यमंत्री दोपहर २.४० बजे रवीन्द्र रंगमंच में जाएंगी। यहां बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों के साथ संवाद रखा गया है। इसके लिए सवा चार घंटे का समय तय किया गया है। शाम को मुख्यमंत्री रवीन्द्र रंगमंच से गजनेर पैलेस जाकर रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन २८ जुलाई को सुबह हेलीकॉप्टर से गजनेर से देशनोक जाएंगी। करणी माता मंदिर में धोक लगाने के बाद पैनोरमा का उद्घाटन कर हनुमानगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगी।
सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
२७ जुलाई
सुबह १०.१५ बजे- नाल हवाई अड्डे पहुंचेगी।
१०.३० बजे- हेलिकॉप्टर से मेडिकल कॉलेज मैदान पहुंचेगी।
१०.३५ बजे- नागणेचीजी मंदिर पहुंचेगी।
११.००. बजे- पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान डिजीफेस्ट कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेगी।
दोपहर ०१.४० बजे- शार्दुल क्लब मैदान पहुंचेगी व सड़़क सुरक्षा कार्यक्रम में शामिल होंगी।
दोपहर ०२.४० बजे- रविन्द्र रंगमंच पहुंचंेगी व जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी।
शाम ०७.०० बजे- रवीन्द्र रंगमंच से रवाना होकर गजनेर पैलेस पहुंचेंगी।
२८ जुलाई
सुबह १०.०० बजे- गजनेर से देशनोक के लिए हेलिकॉप्टर से प्रस्थान करेंगी और कार्यक्रम में शामिल होंगी।
सुबह ११.१५ बजे- देशनोक से हेलिकॉप्टर से हनुमानगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगी। वहां से श्रीगंगानगर जिले में आएंगी।