बीकानेर

सीएमएचओ पहुंचे मिठाई की दुकान, दूध, मिठाई व नमकीन के नमूने लिए

दीपावली के त्योहार पर स्वास्थ्य विभाग की मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2020, 5:30 PM IST
सीएमएचओ पहुंचे मिठाई की दुकान, दूध, मिठाई व नमकीन के नमूने लिए
सीएमएचओ पहुंचे मिठाई की दुकान, दूध, मिठाई व नमकीन के नमूने लिए

बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मीणा के नेतृत्व में टीम केईएम रोड स्थित बीकानेर नमकीन भंडार पहुंचे। यहां मिठाइयों व नमकीन के नमूने लिए।

बुधवार सुबह सीएएमचओ डॉ. बीएल मीणा के नेतृत्व में टीम दाऊजी रोड स्थित रामजी दूध-दही फैक्ट्री पहुंचकर सैंपल लिए। इसके बाद केईएम रोड स्थित बीकानेर नमकीन भंडार पहुंची। यहां नमकीन भंडार संचालक डॉ. मीणा से उलझ पड़ा। विरोध के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई जारी रखी।


डॉ. मीणा ने बताया कि बीकानेर नमकीन मिष्ठान भंडार से मिठाई व अन्य नमकीन खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। बीकानेर नमकीन भंडार में राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों की कोई पालना नहीं हो रही है। सरकार का आदेश है कि नमकीन व मिष्ठान भंडारों में प्रत्येक मिठाई पर शुल्क रेट अंकित होनी चाहिए जो कि यहां पर नहीं थी। डॉ. मीणा ने संचालक को सरकार की एडवाइजरी की पालना करने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं किया गया तो सीज की कार्रवाई करेंगे।

हाथ जोड़े, विरोध किया
प्रतिष्ठान संचालक ने कार्रवाई करने पहुंचे सीएमएचओ डॉ. मीणा के आगे हाथ-जोड़े विनते की लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद उसने डॉ. मीणा के राजनेताओं से बात भी कराई लेकिन सीएमएचओ ने सरकार के निर्देश का हवाला देते हुए कार्रवाई को जारी रखा। विरोध के बावजूद दुकान से मिठाइयों व नमकीन के नमूने लिए गए। वाई नोखा पुलिस ने की, जिसमें तीन स्टोरियों को पकड़ा। मंगलवार रात को कोटगेट पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से पांच स्टोरियों को पकड़ा। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने चार स्टोरियों को पकड़ा है।

Updated on:
28 Oct 2020, 5:30 PM IST
Published on: