बीकानेर

पत्रिका की खबर का हुआ असर:हरकत में आया विभाग, पानी के नमूने लिए

बदबूदार और काई के रंग के पानी की आपूर्ति की लगातार शिकायतों के बाद मंगलवार को जलदाय विभाग की नींद टूटी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2018, 11:41 AM IST
Collect water samples

बीकानेर . बदबूदार और काई के रंग के पानी की आपूर्ति की लगातार शिकायतों के बाद मंगलवार को जलदाय विभाग की नींद टूटी। जलदाय प्रयोगशाला के कर्मिक और अभियंता दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायत वाले मोहल्लों में पहुंचे और पानी के नमूने लिए।हालांकि विभाग अभी भी मानने को तैयार नहीं कि घरों तक पूरी तरह साफ पानी नहीं पहुंच रहा।

उधर, जलजनित बीमारियों के मरीज बढऩे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सतर्क हो गए।राजस्थान पत्रिका ने मंगलवार के अंक में 'शहर पी रहा है सड़ा हुआ पानीÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर दूषित पानी की आपूर्ति की पोल खोली थी। इसके बाद जलदाय विभाग के अधिकारी कुछ हरकत में आ गए है।

उधर, पेयजल किल्लत को लेकर जलदाय विभाग अभियंता कार्यालय के बाहर मंगलवार को भी कुछ लोगों ने मटकी फोड़ प्रदर्शन किया। शहर से सटे उदयरामसर गांव में ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गए।

इन मोहल्लों मेंपहुंची टीम
जलदाय विभाग की टीम रत्ताणी व्यासों का चौक, तेलीवाड़ा, नत्थूसर गेट, मरुनायक चौक, भट्ठड़ों का चौक, बारह गुवाड़, बड़ा बाजार, चूनगरान मोहल्ला, कीकाणी व्यासों का चौक आदि क्षेत्रों से पानी के नमूने लिए है।

Published on: