बीकानेर

साधारण सभा को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने तय की रणनीति

जनहित के मुद्दों को लेकर आज आयुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन  
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Sep 2021, 6:20 PM IST
साधारण सभा को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने तय की रणनीति
साधारण सभा को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने तय की रणनीति

बीकानेर. नगर निगम की प्रस्तावित साधारण सभा को लेकर निगम में कांग्रेस पार्षदों ने सोमवार को रणनीति तय की। कांग्रेस पार्षद अंजना खत्री व जावेद पडि़हार के नेतृत्व में हुई बैठक में पार्षदों ने शहर की जनसमस्याओं पर चर्चा कर बैठक के एजेण्डे में शामिल किए जाने वाले विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। पार्षदों ने कहा कि साधारण सभा के दौरान शहर की जनसमस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा। जनसमस्याओं पर चर्चा करवाकर उनके निस्तारण के प्रयास किए जाएंगे।

कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि शहरवासी जनसमस्याओं से त्रस्त और परेशान है। पार्षद जावेद पडि़हार ने कहा कि करीब दो साल में निगम महापौर असफल साबित हुई है। शहर के हाल बेहाल है। पार्षद नन्दलाल जावा ने कहा कि शहर में वर्तमान महापौर के अब तक के कार्यकाल में काम कम और वादाखिलाफी अधिक हुई है। पार्षद शिव शंकर बिस्सा ने कहा कि साधारण सभा में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

बैठक में मंगलवार को निगम आयुक्त को जनहित के मद्दो को लेकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में ताहिर हसन कादरी, शहजाद भुट्टो, आजम अली, शशिकला राठौड़, सुनील गेदर, अब्दुल वाहिद, अकरम खादी, मनोज किराडू, मनोज नायक, परमानंद गहलोत, मनोज जनागल, आदर्श शर्मा, अब्दुल सत्तार, रफीक खान आदि उपस्थित रहे।

Updated on:
21 Sep 2021, 6:20 PM IST
Published on: