शहर महिला कांग्रेस ने महापौर नारायण चौपड़ा का घेराव किया और विरोध स्वरूप चूडिय़ा भेंट की।
शहर में जगह-जगह बंद पड़ी रोडलाइट्स, बदहाल सफाई व्यवस्था व आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को शहर महिला कांग्रेस ने महापौर नारायण चौपड़ा का घेराव किया और विरोध स्वरूप चूडिय़ा भेंट की। शहर अध्यक्ष सुनीता गौड के नेतृत्व में महिलाओं ने निगम परिसर में समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा व विरोध प्रदर्शन किया।
ज्ञापन में सार्दुलगंज ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रोड पर सीवर लाइन चैम्बर खराब होने से लोगों को हो रही परेशानी, डाक बंगले व जिला अस्पताल के पास नाले की सफाई नहीं होने, वाल्मीकि बस्ती में कचरे के ढेर सहित सफाई व्यवस्था को लेकर रोष जताया। वहीं कोटगेट, गजनेर रोड, रानी बाजार, स्टेशन रोड, धोबी तलाई, बंगाली मंदिर के पास, बांदरों का बास, पंचमुखा हनुमान मंदिर क्षेत्र सहित शहर में अन्य स्थानों पर रोड लाइट, सफाई, नाले-नालियों की समस्याओं के समाधान नहीं होने पर विरोध जताया।
अधिकारियों के घेराव की भी चेतावनी
महापौर को बताया कि सड़कों की स्थिति बदहाल है। हर वार्ड, प्रमुख मोहल्लों व स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं। प्रदर्शन के दौरान पूर्व पार्षद सींवरी चौधरी, मुमताज शेख, विमला, मनभरी, संतोष गुर्जर, मंजू गोस्वामी, ममता सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही। सुनीता गौड़ ने बताया कि तीन दिन में व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर निगम अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। दीपावली के मौके पर धरना, प्रदर्शन किया जाएगा।
चर्चा में ये हुए शामिल
साधारण सभा में चर्चा के दौरान पार्षद दिनेश उपाध्याय, जावेद पडि़हार, राजेन्द्र कुमार शर्मा, यूनुस अली, आदर्श शर्मा, भावना गहलोत, हजारीमल देवड़ा, भगवती प्रसाद गौड़, मोहम्मद ताहिर, नन्दलाल जावा, अखिलेश प्रताप सिंह, विनोद धवल, राजेन्द्र पंवार, नरेश जोशी, दुलीचन्द शर्मा, प्रेमरतन जोशी, राजा सेवग, विनोद धवल, अजय सिंह राजपुरोहित, शिवकुमार रंगा, अशोक आचार्य, सोहनलाल प्रजापत, कृष्णा कंवर, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, सूरज देवी पुरोहित, विमला गहलोत शामिल हुए।
कागज फाड़कर उछाले
सभा की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष पडि़हार महापौर के आसन के करीब पहुंच गए। उन्होंने पिछली बैठकों में हुए निर्णयों के कार्य नहीं होने पर रोष जताया। निर्णयों के कागजों को फाड़कर हवा में उछाल दिया।