28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bikaner / कृषि विभागीय योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा

कृषि विभागीय योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा

अतिरिक्त निदेशक शर्मा ने अधिकारियों को विभिन्न कृषि योजनाओं में आवंटित बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Brijesh Singh

•

Updated: 28 Nov 2026, 10:15 PM IST

कृषि विभागीय योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा

कृषि विभागीय योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा

एसकेआरएयू के कृषि अनुसंधान केंद्र सभागार में बीकानेर संभाग के कृषि अधिकारियों की मासिक तकनीकी कार्यशाला एवं खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) हिरेंद्र शर्मा एवं क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह शेखावत ने की। बैठक में कृषि विभागीय योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। अतिरिक्त निदेशक शर्मा ने अधिकारियों को विभिन्न कृषि योजनाओं में आवंटित बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि आदानों की गुणवत्ता, उर्वरक वितरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित निरीक्षण पर भी जोर दिया।

तकनीकी सत्र में कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र राठौड़, डॉ बीडीएस नाथावत डॉ. एसपी सिंह व डॉ. एचएल देशवाल ने दिसंबर माह में अपनाई जाने वाली कृषि गतिविधियों एवं उद्यानिकी कार्यों की जानकारी दी। उद्यान विभाग गतिविधियों का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन बीकानेर से उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत व चूरू से कृषि अधिकारी राम अवतार शर्मा ने प्रस्तुत किया, कृषि विभाग का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन सुरेंद्र मारू, विपिन भादू, प्रदीप चौधरी व महावीर छींपा ने किया।

उद्यान विभाग गतिविधियों का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन बीकानेर से उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत व चूरू से कृषि अधिकारी राम अवतार शर्मा ने प्रस्तुत किया, कृषि विभाग का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन सुरेंद्र मारू, विपिन भादू, प्रदीप चौधरी व महावीर छींपा ने किया। कार्यशाला में बीकानेर, चूरू एवं जैसलमेर जिलों के कृषि, उद्यान एवं आत्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष बिश्नोई व रमेश भाम्भू द्वारा किया गया।