बीकानेर

कोरोना: लंबी दूरी की ट्रेनें अब 31 तक रद्द, थमे रहे पहिए, ट्रेनें चली ना ही बसें

कोरोना: लंबी दूरी की ट्रेनें अब 31 तक रद्द, थमे रहे पहिए, ट्रेनें चली ना ही बसें
less than 1 minute read
Mar 23, 2020
कोरोना: लंबी दूरी की ट्रेनें अब 31 तक रद्द, थमे रहे पहिए, ट्रेनें चली ना ही बसें
कोरोना: लंबी दूरी की ट्रेनें अब 31 तक रद्द, थमे रहे पहिए, ट्रेनें चली ना ही बसें

बीकानेर. कोरोना वायरस को लेकर रविवार को घोषित जनता क र्यू के कारण रविवार को बीकानेर में ट्रेनों और बसों के पहिए थम गए। बीकानेर स्टेशन और केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। किसी भी तरह की ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ। ट्रेनें वाशिंग लाइन, स्टेशनों व यार्ड में ही खड़ी रही। वहीं रोडवेज बस स्टैण्ड परिसर व वर्कशॉप में सभी बसें खड़ी रही। बीकानेर आगार से रोडवेज की रोजाना करीब 103 बसें चलती है। जिनका संचालन रविवार को नहीं हुआ।

स्टेशन पर सन्नाटा

बीकानेर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर पूरी तरह से सन्नाटा परसा रहा। बीकानेर व लालगढ़ से चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द होने के कारण किसी तरह की आवाजाही नहीं थी। बीकानेर से रोजाना करीब 25 से 30 ट्रेनों को आवागमन रहता है। इसमें कुछ साप्ताहिक ट्रेनें भी होती है। रेलवे प्रबंधन ने पहले इन ट्रेनों को 22 मार्च के लिए ही रद्द किया था। लेकिन अब समय अवधि बढ़ाई है। वाणिज्य प्रबंधक जितेन्द्र मीणा के अनुसार मेल, एक्सप्रेस व प्रीमियम सेवाएं 31 मार्च रात 12बजे तक रद् रहेगी।

रवाना हो चुकी गंतव्य पर पहुंचेगी

जो ट्रेनें २२ मार्च को सुबह ४ बजे तक रवाना हो चुकी है, वे अपने गन्तव्य तक पहुंचेगी। वहीं जयपुर सहित अन्य शहरों में चलने वाली मेट्रों ट्रेनें भी रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल से हावड़ा, बांद्रा, दिल्ली, कालका, जम्मूतवी, अहमदाबाद, सिकंदराबाद, गुवाहटी, चैन्नई सहित देश के महानगरों के लिए एक्स्रपेस, मेल व पेसेंजर ट्रेनें चलती है। वहीं बीकानेर मंडल के चूरू, रेवाड़ी, हिसार, सिरसा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, भिवानी सहित स्टेशनों से भी लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन होता है। वो सभी ट्रेनें फिलहाल ३१ मार्च तक रद्द रहेगी।

Published on:
23 Mar 2020 06:06 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली