बीकानेर

मुसीबत में बने सहयोगी, घर-घर पहुंचा रहे राशन सामग्री

संकट के साथी - कोरोना के कारण घरों में बैठे लोगों तक राशन सामग्री पहुंचा रहे
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2021, 12:53 PM IST
मुसीबत में बने सहयोगी, घर-घर पहुंचा रहे राशन सामग्री
मुसीबत में बने सहयोगी, घर-घर पहुंचा रहे राशन सामग्री

बीकानेर. मुसीबत के दौरान ही साथ निभाने वाला सच्चा सहयोगी होता है। कोरोना काल में जब लोग कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण अपने-अपने घरों में है, ऐसे में कई सेवाभावी लोग चाहे वे अपनी दुकान-प्रतिष्ठान के माध्यम से व्यापार कर अपने घर परिवार को चला रहे है, लेकिन लोगों की हरपल मदद के लिए तत्पर है। कोरोना के कारण घरों में बैठे लोगों तक राशन सामग्री पहुंचाने में एक परिवार जुटा हुआ है। परचून की दुकान का संचालन कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे गौरीशंकर व्यास और इनके पुत्र मुकेश और रामदेव लोगों की मदद राशन सामग्री पहुंचा कर रहे है।


जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान जहां अल्प समय के लिए ही दुकाने खुल रही है, ऐसे में मुकेश और रामदेव होम डिलिवरी के माध्यम से घरों तक राशन सामग्री पहुंचा रहे है। वे कहते है, इन्ही लोगों के कारण उनका घर-परिवार चल रहा है। आज कोरोना के कारण लोग घरों में है और मुसीबत में है। मुसीबत में इनका सहयोग करना उनका धर्म है। फोन के माध्यम से राशन सामग्री भिजवाने की सूचना मिलते ही मुकेश और रामदेव तत्काल उस घर तक राशन सामग्री स्वयं पहुंचा रहे है।

कोरोना काल में राशन सामग्री के लिए आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए पिता और दोनो पुत्र सुबह से रात तक लोगों की मदद करने में जुटे हुए है। हालांकि इस कार्य के दौरान इनके समक्ष कई प्रकार की समस्याएं भी आ रही है। व्यास नर सेवा को नारायण सेवा मानते है। वे कहते है मुसीबत का समय है। मिल जुल कर एक-दूसरे की मदद से यह समय भी जल्द कट जाएगा। इस समय एक-दूसरे की मदद जरुरी है।

Updated on:
30 Apr 2021, 12:53 PM IST
Published on: