बीकानेर

बजी खतरे की घंटी, प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरियंट का पहला मरीज बीकानेर में रिपोर्ट

कोरोना का अब तक का सबसे खतरनाक माना जाने वाला डेल्टा प्लस वेरिएंट का प्रदेश का पहला मरीज बीकानेर में रिपोर्ट हुआ है।
2 min read
Jun 25, 2021
Coronavirus: first case of delta plus variant found in bikaner

बीकानेर। कोरोना का अब तक का सबसे खतरनाक माना जाने वाला डेल्टा प्लस वेरिएंट का प्रदेश का पहला मरीज बीकानेर में रिपोर्ट हुआ है। 65 वर्षीय महिला में इस वेरिएंट के रिपोर्ट होने से स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। महिला में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि पूना की लैब में हुई। उक्त महिला में इस वेरिएंट की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें महिला के घर पहुंच गई। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर ने बताया कि महिला की तबीयत बिल्कुल ठीक हैए वह घर पर ही है।

महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं
मई माह में महिला का बेटा पॉजिटिव आया था। उसके बाद कॉन्टेक्ट सैम्पलिंग में 29 मई को उसका पति पॉजिटिव और एक जून को महिला खुद पॉजिटिव हो गई थी। महिला को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई थी। दूसरी डोज लगने के 18 दिन बाद महिला पॉजिटिव हो गई। ऐसे में इस महिला के साथ चार अन्य लोगों के सैम्पल जांच के पूना लैब भेजे गए थे, जिसमें उसके सैम्पल में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है जबकि महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं हैं।

नजदीकी सपंर्क वालों के लेंगे सैम्पल
महिला में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि होने की सूचना के बाद उसके पति व बेटे सहित पड़ोसियों के लिए भी सैम्पल लिए गए हैं। महिला के नजदीकी संपर्क में आने वाले सभी लोगों सहित 15 दिन में महिला से जो-जो लोग संपर्क में आए हैं, उनके सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसके लिए तीन चिकित्सा टीमें बनाई गई है।

दोनों डोज लगने से नहीं बिगड़ी तबीयत
सीएमएचओ डॉ. चाहर ने बताया कि महिला को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई थीए जिससे उसकी तबीयत नहीं बिगड़ी। वह पॉजिटिव हुई तब भी उसकी तबीयत ठीक थी और अब भी वह ठीक है। दोनों डोज लेने का फायदा यह हुआ कि महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा।

Updated on:
26 Jun 2021 09:42 am
Published on:
25 Jun 2021 09:01 pm