बीकानेर

प्रधानाचार्यों एवं समकक्ष पदों की काउंसलिंग अब 24 अगस्त से

bikaner news - Counseling of principals and equivalent posts now from August 24
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Aug 2021, 9:12 PM IST
प्रधानाचार्यों एवं समकक्ष पदों की काउंसलिंग अब 24 अगस्त से
प्रधानाचार्यों एवं समकक्ष पदों की काउंसलिंग अब 24 अगस्त से

पूर्व राज्यपाल सिंह के निधन के कारण एक दिन आगे खिसकाई तिथि
बीकानेर.
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयोंं में प्रधानाचार्यों एवं समकक्ष पदों के वर्ष 2020-2021 के रिक्त पदों की काउंसिलंग अब 24 अगस्त से होगी। इस संबंध में रविवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक श्यामसुंदर सोलंकी ने आदेश जारी किए हैं।

पूर्व में यह काउंसलिंग 23 अगस्त को प्रस्तावित थी लेकिन पूर्व राज्यपाल कल्याणसिंह के निधन के कारण राजकीय शोक एवं राजकीय अवकाश घोषित होने के कारण अब 24 अगस्त से काउंसलिंग की तिथि तय की है। 24 अगस्त को शिविरा भवन में होने वाली काउंसलिंग के लिए सुबह 9 बजे से दस बजे तक पंजीकरण एवं विशेष श्रेणी वरियता का निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद 10.30 बजे से काउंसलिंग शुरू होगी।

इस दिन क्रम संख्या एक से 300 तक महिला अभ्यर्थी एवं एक से 1067 तक विशेष श्रेणी के समस्त आशार्थियों की काउंसलिंग होगी। पच्चीस अगस्त को क्रमसंख्या 301 से 600 तकए 26 अगस्त को 601 से 900 तथा 27 अगस्त को 900 से 1067 तक के आशार्थियों की काउंसलिंग तय की है।

Published on: