दुष्कर्म के प्रयास में काटा गला, पीड़िता की हालत नाजुक

घर में घुस गया और युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जब वह सफल नहीं हुआ तो उसने धारदार हथियार से युवती के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई।

less than 1 minute read
Jun 20, 2017
Misdeed

जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक युवक ने अनाधिकृत रूप से एक घर में घुस गया और युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जब वह सफल नहीं हुआ तो उसने धारदार हथियार से युवती के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई।

उसे परिजन पहले खाजूवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर के पीबीएम हॉस्पीटल रैफर कर दिया गया। इस संबंध में पीडि़ता के पिता की ओर से एक युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है।

पीडि़ता के पिता ने आठ बीडी निवासी मुकेश पुत्र जगदीश धारणिया पर दुष्कर्म का प्रयास करने एवं धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि रविवार की रात को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी व बेटी अकेली थी।

इस दरम्यिान रात को मुकेश अनाधिकृत रूप से घर में घुस गया।उसने घर का फ्यूज निकाल कर लाइट गुल कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर कमरे में सो रही उसकी बेटी को दबोच लिया। उसकी बेटी ने शोर मचाया तो उसने धारदार हथियार से गला काट दिया।

शोर सुनकर उसकी पत्नी कमरे में आई लेकिन वह धक्का देकर भाग गया।मसिंह ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना संबंधी उसके पिता ने रिपोर्ट दी है। युवती के गले पर धारदार हथियार से चोट लगी है, जिससे वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन युवती के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Published on:
20 Jun 2017 08:13 am
Also Read
View All